आगरालीक्स…इनर व्हील क्लब ऑफ आगरा ने हेल्प आगरा को सौंपीं 50 डायलाइजर किट, महिला चिकित्सकों को भी किया सम्मानित..
इनर व्हील क्लब ऑफ आगरा की सद्स्यों द्वारा सामाजिक सेवा के तहत 'हेल्प आगरा' में डायलिसिस मरीजों के उपचार हेतु 50 डायलाइजर किट भेंट की गईं। इस अवसर पर हेल्प आगरा की वरिष्ठ स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉक्टर. अलका कपूर एवं पैथोलॉजिस्ट डॉक्टर श्रुति बिंदल को उनके उत्कृष्ट सेवा कार्यों के लिए सम्मानित किया गया। क्लब की पदाधिकारियों ने प्रतिबद्धता जताते हुए कहा कि इनर व्हील क्लब समाज सेवा और जनहित के कार्यों के लिए सदैव तत्पर रहेगा। इनर व्हील क्लब ऑफ आगरा से श्रीमती मधु बघेल, मंजू जैन, रेखा जैन, निर्मल बंसल, शशि जैन एवं मंगेश जैन। हेल्प आगरा से सुरेंद्र कुमार जैन, गौतम सेठ, विशेष बंसल, नितिन अग्रवाल, राजीव गुप्ता एवं अशोक बंसल आदि उपस्थित रहे।