आगरालीक्स …Agra News: आगरा में कल से दो दिन एक चौथाई शहर में पानी की आपूर्ति नहीं होगी, पानी भर कर रख लें। टैंकर मंगाने के लिए जानें कहां कर सकते हैं संपर्क।
आगरा में जल निगम की नगरीय शाखा द्वारा बुधवार सुबह सात बजे से खैराती टोला के गेट पर पानी की लाइन बिछाई जाएगी। इसके लिए तीन मीटर गहरी खोदाई की जानी है, काम पूरा होने में दो दिन का समय लगेगा। इस दौरान एक चौथाई शहर में पानी की आपूर्ति नहीं होगी।
इन क्षेत्रों में नहीं आएगा पानी
पाइप लाइन बिछाने के कार्य के चलते बालूगंज, रकाबगंज, छीपीटोला, ताजगंज, इंद्राकुंज, हन्ना गली विभव नगर, नौलक्खा, सदर बाजार, बुंदू कटरा, मधु नगर में पानी की आपूर्ति नहीं होगी। जलकल विभाग के महाप्रबंधक कुमार गौरव के अनुसार, बुधवार और गुरुवार को एक चौथाई शहर में पानी की आपूर्ति बाधित रहेगी। टैंकरों से पानी भेजा जाएगा।
इन नंबरों पर टैंकर के लिए कर सकते हैं संपर्क
कंट्रोल रूम नंबर 8192095401
हेल्प लाइन नंबर 18002702722
अवर अभियंता राजीव कुमार 8192095734