आगरालीक्स…आगरा में एक और सड़क धंसी. बीच सड़क पर बन गया गहरा गड्ढा.
आगरा के कालिंदी विहार डी ब्लॉक में मुख्य सड़क धंस गई है. सड़क के बीच में 10 फीट गहरा गड्ढा हो गया है. स्थानीय लोगों ने बताया कि सड़क धंसने के बाद इस गड्ढे में एक गाय भी जा गिरी जिसे बमुश्किल सुरक्षित निकाला गया. आरोप है कि इस सड़क का निर्माण कार्य कई सालों से अधूरा पड़ा है. क्षेत्रीय पार्षद, विधायक तक से शिकायत की गई. मुख्यमंत्री पोर्टल पर भी शिकायत की गई हैं लेकिन समस्या का स्थायी समाधान नहीं हो पाया है.रोड पर केवल मिट्टी और मलबा डालकर खानापूर्ति की है. बरसात के दौरान सीवर लीकेज के कारण सड़क कमजोर हो गई है. जिससे यह सड़क धंसी है. कभी भी कोई बड़ा हादसा हो सकता है. आज स्थानीय लोगों ने प्रशासन से जल्द से जल्द सड़क निर्माण कार्य शुरू कराने की मांग की है.