आगरालीक्स…आगरा में डॉ. बी. लाल क्लिनिकल लैबोरेट्री ने स्थापित की उत्तर प्रदेश में अपनी पहली रीजनल लैब. सनराइज डायग्नोस्टिक सेंटर के साथ साझेदारी में हुआ शुभारंभ
देश की अग्रणी एवं विश्वसनीय डायग्नोस्टिक संस्थाओं में से एक डॉ. बी. लाल क्लिनिकल लैबोरेट्री ने अपनी 35 वर्षों की उत्कृष्ट स्वास्थ्य सेवा यात्रा में एक और महत्वपूर्ण उपलब्धि जोड़ते हुए उत्तर प्रदेश में अपनी पहली रीजनल लैब की स्थापना की है। यह लैब आगरा के सनराइज डायग्नोस्टिक सेंटर के साथ साझेदारी में प्रारंभ की गई है। उद्घाटन समारोह में मुख्य अतिथि डॉ. बी. लाल गुप्ता, संस्थापक एवं चेयरमैन, डॉ. बी. लाल क्लिनिकल लैबोरेट्री तथा विशिष्ट अतिथि डॉ. राकेश भाटिया उपस्थित रहे। समारोह में डॉ. अलोक अग्रवाल, डॉ. अरविन्द अग्रवाल, डॉ. रवि सबरवाल, डॉ. विकास बंसल, डॉ. अलोक गुप्ता, डॉ. राजीव बंसल, गोमित जैन, डॉ. अनिल राजन, डॉ. म. स. चौहान, डॉ. विजय सिंघल, डॉ. अश्वनी यादव, कृष्णा शर्मा, जीतेन्द्र दीक्षित, धर्मेद्र बंसल, आगरा एवं आसपास के क्षेत्रों के अनेक प्रतिष्ठित चिकित्सकों, अस्पताल प्रतिनिधियों, स्वास्थ्य विशेषज्ञों एवं का स्वागत किया।
सनराइज डायग्नोस्टिक सेंटर पिछले 20 वर्षों से आगरा एवं आसपास के क्षेत्रों में गुणवत्तापूर्ण, विश्वसनीय एवं मरीज-केंद्रित डायग्नोस्टिक सेवाएँ प्रदान कर रहा है। अब डॉ. बी. लाल क्लिनिकल लैबोरेट्री के सहयोग से यह केंद्र विश्वस्तरीय गुणवत्ता मानकों, अनुभवी विशेषज्ञों, सटीक जांच प्रक्रियाओं, विस्तृत टेस्ट पोर्टफोलियो एवं मरीज-केंद्रित सेवाओं के साथ और अधिक व्यापक एवं भरोसेमंद डायग्नोस्टिक सुविधाएँ उपलब्ध कराएगा, जिससे क्षेत्र के मरीजों और चिकित्सकों को एक ही स्थान पर उत्कृष्ट जांच सेवाओं का लाभ मिलेगा।
इस अवसर पर डॉ. बी. लाल समूह के संस्थापक एवं चेयरमैन डॉ. बी. लाल गुप्ता ने कहा कि हमारा उद्देश्य केवल प्रयोगशालाएँ स्थापित करना नहीं है, बल्कि प्रत्येक नागरिक तक गुणवत्तापूर्ण, सुलभ एवं विश्वसनीय स्वास्थ्य जांच सेवाएँ पहुँचाना है। 'Serves Best, Serves All' केवल हमारा टैगलाइन नहीं, बल्कि हमारी कार्य संस्कृति और प्रतिबद्धता है। आगरा में यह विस्तार उसी संकल्प की एक महत्वपूर्ण कड़ी है।"
सनराइज डायग्नोस्टिक सेंटर के संस्थापक डॉ. अनुराग टंडन एवं निदेशक डॉ. पारुल टंडन ने कहा कि यह साझेदारी आगरा के नागरिकों को उच्च गुणवत्ता वाली, समयबद्ध एवं भरोसेमंद डायग्नोस्टिक सेवाएँ प्रदान करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। डॉ. बी. लाल क्लिनिकल लैबोरेट्री की विशेषज्ञता और सनराइज डायग्नोस्टिक सेंटर के दो दशकों के अनुभव का यह संगम क्षेत्र की स्वास्थ्य सेवाओं को नई ऊँचाइयों तक ले जाएगा।डॉ. बी. लाल क्लिनिकल लैबोरेट्री पिछले 35 वर्षों से देशभर में गुणवत्तापूर्ण डायग्नोस्टिक सेवाएँ प्रदान कर रही है। संस्थान अपनी उच्च गुणवत्ता वाली प्रयोगशालाओं, अनुभवी विशेषज्ञों, वैज्ञानिक दृष्टिकोण, कठोर गुणवत्ता नियंत्रण एवं तकनीक आधारित सेवाओं के माध्यम से लाखों लोगों का विश्वास अर्जित कर चुका है।