आगरालीक्स…आगरा में बुरखा पहनी पत्नी प्रेमी के साथ होटल में कमरा बुक कर रही थी पत्नी. पीछे से पहुंच गया पति. सड़क पर भिड़े पति—पत्नी तो मौके से चुपचाप भागा प्रेमी…अब वीडियो वायरल
सोशल मीडिया पर आगरा का एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें होटल के सामने सड़क पर पति और पत्नी के बीच जमकर मारपीट हो रही है. वायरल वीडियो थाना ट्रांस यमुना क्षेत्र के शाहदरा क्षेत्र के नुनिहाई रोड स्थित एक होटल का बताया गया है. होटल में बुरखा पहनी एक महिला प्रेमी के साथ कमरा बुक कर रही थी, तभी उसका पति पीछे—पीछे पहुंच गया. होटल के रिसेप्शन पर ही तीनों में विवाद हो गया और कुछ ही देर में तीनों बाहर आ गए. बीच सड़क पर ही पति—पत्नी में जमकर विवाद हुआ, इधर मौका देखते ही प्रेमी वहां से भाग गया. अब इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. बताया जा रहा है कि महिला का अपने पति से विवाद है और तीन माह से वह मायके में रह रही है. वहीं उसके परिचित युवक से प्रेम संबंध हो गए. मारपीट के दौरान पति आरोप लगा रहा था कि महिला प्रेमी के साथ मिलकर उसे कई बार जान से मारने की साजिश कर चुकी है.