आगरालीक्स… आगरा में पुलिसकर्मी को गोली मारी, गोली पुलिस कर्मी के हाथ में लगी है, उन्हें पुष्पांजलि हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है। गोली युवक ने चलाई थी, गोली चलाने के पीछे विवाद बताया जा रहा है। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है।
आगरा में शनिवार रात को कुबेरपुर चौराहे, एत्मादपुर पर एक युवक शराब के ठेके के बाहर खडा हुआ था। वहां सादा ड्रेस में रवि बलिया बाइक से पहुंचे, यहां पहले से खडे युवक से उनका किसी बात को लेकर विवाद हो गया। दोनों के बीच मारपीट होने लगी, इसी बीच गोली चल गई, गोली रवि बालिया के हाथ में लगी, उसे पुष्पांजलि हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है।
हॉस्पिटल पहुंचे पुलिस अधिकारी
घायल सिपाही रवि बालिया मुजफृफरनगर को देखने के लिए पुलिस अधिकारी हॉस्पिटल पहुंच गए। पुलिस की टीम मामले की छानबीन में जुटी हुई है।