Monday , 21 September 2026
Home आगरा Agra News: FSDA sent 16 samples of wheat flour, refined flour, semolina, and gram flour from Agra for testing…#agranews
आगरा

Agra News: FSDA sent 16 samples of wheat flour, refined flour, semolina, and gram flour from Agra for testing…#agranews

137

आगरालीक्स…आगरा में एफएसडीए ने आटा, मैदा, सूजी, बेसन के नमूने लिए. 8 प्रतिष्ठानों पर पहुंची टीम, 16 नमूने जांच के लिए भेजे

खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन, जनपद आगरा द्वारा आमजन को सुरक्षित एवं गुणवत्तायुक्त खाद्य पदार्थ उपलब्ध कराने के उद्देश्य से शुक्रवार को आटा, मैदा, सूजी, बेसन एवं दलिया निर्माण एवं विक्रय प्रतिष्ठानों पर विशेष प्रवर्तन अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान निम्न प्रतिष्ठानों से कुल 16 विधिक खाद्य नमूने संग्रहित किए गए—

गणेश कंज्यूमर सर्विस प्राइवेट लिमिटेड, भागूपुर से 05 नमूने (आटा, बेसन, दलिया, मैदा एवं सूजी)।
बी.पी. फ्लोर मिल्स प्राइवेट लिमिटेड, भागूपुर से 01 आटा एवं 01 फोर्टिफाइड गेहूँ के आटे का नमूना।
लक्ष्मी नारायण आटा मिल, मलपुरा, आगरा से 01 गेहूँ के आटे का नमूना।
आगरा रोलर फ्लोर मिल्स, मथुरा रोड, आगरा से 02 नमूने (गेहूँ का आटा एवं मैदा)।
अग्रवाल फूड्स, नगला कमाल रोड, खेरागढ़ से 01 गेहूँ के आटे का नमूना।
कन्हैया फ्लोर मिल से 01 गेहूँ के आटे का नमूना।
आगरा फ्लोर मिल, सेवला जाट, ग्वालियर रोड, आगरा से 02 आटे के नमूने।
गुप्ता एंटरप्राइजेज फ्लोर मिल से 02 आटे के नमूने।

संग्रहित सभी खाद्य नमूनों को विधिक कार्यवाही पूर्ण करते हुए परीक्षण हेतु राजकीय खाद्य प्रयोगशाला प्रेषित किया जा रहा है। प्रयोगशाला से प्राप्त विश्लेषण रिपोर्ट के आधार पर खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम, 2006 तथा नियमावली के प्रावधानों के अनुसार आवश्यक विधिक कार्रवाई की जाएगी। खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन, जनपद आगरा द्वारा जनस्वास्थ्य के संरक्षण एवं सुरक्षित खाद्य पदार्थों की उपलब्धता सुनिश्चित करने के उद्देश्य से ऐसे विशेष प्रवर्तन अभियान निरंतर संचालित किए जाते रहेंगे।

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

आगरा

Obituaries of Agra on 21st September 2026

आगरालीक्स:…आगरा में आज उठावनी, आगरालीक्स पर उठावनी प्रकाशित कराने के लिए कॉल...

आगरा

Agra News: Debris from metro construction work in Agra fell on a woman, injured…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में मेट्रो निर्माण का मलबा महिला पर गिरा, अल्लाह बख्श चौराहे...

आगरा

Agra News: Around 100 patients underwent health check-ups in Agra, and 70 units of blood were collected

आगरालीक्स…आगरा में 100 करीब मरीजों को मिला स्वास्थ्य परीक्षण, 70 यूनिट रक्त...

आगरा

Agra News: “We are all children of Lord Mahavir”—Rashtrasant Acharya Lokesh Muni Ji Maharaj…#agranews

आगरालीक्स…आगरा आए राष्ट्रसंत आचार्य लोकेश मुनि जी महाराज. बोले—हम सब भगवान महावीर...

error: Content is protected !!