आगरालीक्स…आगरा में दयालबाग, कैलाश विहार कॉलोनी, ओल्ड विजय नगर कॉलोनी में एडीए ने अनाधिकृत निर्माणों को किया सील.
आगरा विकास प्राधिकरण की ओर से लगार अवैध व अनाधिकृत निर्माणों पर सीलिंग की कार्रवाई की जा रही है. बिना मनचित्र स्वीकृति के हो रहे निर्माणों को सील बंद किया जा रहा है. इसी के तहत शुक्रवार को भी प्राधिकरण ने हरीपर्वत वार्ड द्वितीय में एक तथा हरीपर्वत प्रथम में 2 निर्माणों पर सीलिंग की कार्रवाई की. इन पर हुआ एक्शनआयुष द्वारा प्लॉट नं0-30 कैलाश विहार कॉलोनी, हरीपर्वत - द्वितीय वार्ड, आगरा पर बिना मानचित्र स्वीकृति के किये जा रहे निर्माण को अधिनियम की धारा-28′क’(1) के अन्तर्गत कार्यवाही करते हुये निर्माण को सील बंद कर दिया गया।
धीरज कपूर द्वारा भूखण्ड सं0- एस-23ए, प्रेम भवन कॉलोनी, दयालबाग, हरीपर्वत–प्रथम वार्ड, आगरा पर बिना मानचित्र स्वीकृति के किये जा रहे निर्माण को अधिनियम की धारा-28‘क' (1) के अन्तर्गत कार्यवाही करते हुये निर्माण को सील बंद कर दिया गया।
सुषमा गोयल पत्नी श्री वीरेन्द्र कुमार गोयल द्वारा भूखण्ड सं0 - 104 ओल्ड विजय नगर कॉलोनी, हरीपर्वत - प्रथम वार्ड, आगरा पर स्वीकृत मानचित्र से विचलन कर किये जा रहे निर्माण को अधिनियम की धारा - 28 'क' (1) के अन्तर्गत सील बंद कर दिया गया।