आगरालीक्स…Agra News: आगरा में फाइनेंस कंपनी पर आयकर विभाग का सर्वे 33 घंटे तक चला। अभी तक आयकर विभाग ने आयकर सर्वे की जांच के नतीजों पर कोई औपचारिक जानकारी नहीं दी है। अभी भी आकलन चल रहा है।
आगरा की गैर वित्तीय फाइनेंस कंपनी पैसा लो पर गुरुवार दोपहर में आयकर विभाग की 30 टीमों ने गांधी नगर साकेत मॉल स्थित प्रधान कार्यालय के साथ ही चार अन्य परिसरों पर आयकर सर्वे शुरू किया था। यह सर्वे शुक्रवार रात तक यानी 33 घंटे चला। फाइनेंस कंपनी द्वारा छोटे उद्यम से जुड़े व्यापारियों को लोन दिया जाता है, यह लोन 10 हजार से लेकर तीन लाख रुपये तक है। ऐसे लोग जिन्हें बैंक से लोग लेने में समस्या आती है उन्हें फाइनेंस कंपनी से बहुत जल्दी लोन दे दिया जाता है।
33 घंटे तक आयकर विभाग की टीमों ने की जांच
आयकर विभाग की अलग अलग टीमों ने पैसा लो फाइनेंस कंपनी के पांच परिसरों पर दस्तावेजों की जांच की, यह जांच शुक्रवार रात में पूरी हो गई। आयकर विभाग ने अभी तक सर्वे में क्या मिला है इसकी औपचारिक जानकारी नहीं दी है।