आगरालीक्स आगरा में फ्लैट में चल रहे कॉल सेंटर पर पुलिस का छापा, फ्लैट से दो युवतियों सहित चार को हिरासत में लिया। कॉल कर लोगों से ठगी करने वाले वाले गिरोह के लिए काम करने की आशंका पर जांच।
आगरा साइबर क्राइम की टीम ने कई दिनों की रेकी करने के बाद शनिवार रात को आरके पुरम ताजंगज स्थित फ्लैट में छापा मारा। फ्लैट से दो युवतियां और दो युवकों को पकड़ा है। ई कॉमर्स कंपनी की आड़ में फ्लैट में दो साल से कॉल सेंटर संचालित हो रहा है। कॉल सेंटर से लोगों को कॉल कर जाल में फंसाकर साइबर ठगी करने की आशंका है, पुलिस जांच में जुटी हुई है। युवक और युवतियों से पूछताछ की जा रही है, फ्लैट से जिन लोगों को कॉल किया गया उनकी सूची भी पुलिस ने जब्त की है।