आगरालीक्स…आगरा में परिक्रमा मार्ग पर लगे 5 हजार से अधिक भंडारे. परिक्रमार्थियों की सेवा में जुटे लोग. पूरी रात होगा प्रसाद का वितरण..
आगरा की शिव परिक्रमा शुरू हो गई है. पूरे परिक्रमा मार्ग पर बम बम भोले के जयकारे गूंज रहे हैं. हजारों की तादाद में परिक्रमार्थी परिक्रमा दे रहे हैं. पूरी रात परिक्रमा इसी के साथ बल्केश्वर मेला भी शुरू हो गया हे. आगरा के चारों कोनों पर विराजमान भगवान शिव के मंदिरों बल्केश्वर, राजेश्वर, पृथ्वीनाथ और कैलाश के साथ शहर के मध्य में विराजमान श्री मनकामेश्वर, रावली महादेव और वनखंडी महादेव के मंदिरों की परिक्रमा परिक्रमार्थी लगाएंगे. रातभर यह परिक्रमा चलेगी और सोमवार को समाप्त होगी.

5 हजार से अधिक स्थानों पर लगे भंडारे
इधर परिकमार्थियों की सेवा के लिए परिक्रमा मार्ग पर करीब पांच हजार से अधिक भंडारे लगे हैं. पूरी रात यह भंडारे चलेंगे और सुबह तक जब तक परिक्रमा जारी रहेगी भंडारे चलते रहेंगे. इन्हीें में से एक शिव भक्त मंडल के लक्ष्मी मिल जीवनी मण्डी पर तृतीय विशाल भंडारे का आयोजन परिक्रमा मार्ग पर किया गया विशाल भंडारे का शुभारंभ भगवान भोलेनाथ को पूड़ी सब्जी का भोग लगाकर शुभारंभ किया गया भंडारा रात 8:00 बजे से शुभारंभ होकर देर रात तक चलता रहा. जिसमें शिव भक्तों ने भंडारे में आकर प्रसाद ग्रहण किया पूरी सब्जी एवं शरबत फल का प्रसाद वितरण किया गया इस आयोजन में अशोक गुप्ता, मधु गुप्ता, प्रांशु गुप्ता ,पारस गुप्ता, प्रांशु गुप्ता, आदि कमेटी के लोग उपस्थित रहे.