आगरालीक्स…आगरा में बड़ा एक्सीडेंट, अज्ञात वाहन की टक्कर से पति—पत्नी की मौत. बेटा सहित तीन लोग गंभीर रूप से घायल. विचलित कर देने वाला वीडियो
आगरा में दर्दनाक और बड़ा हादसा हुआ है. थाना एत्मादपुर के खंदौली मार्ग पर अज्ञात वाहन की टक्कर से पति—पत्नी की मौत हुई है जब कि बेटा सहित तीन लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं. हादसे के बाद सड़क पर लाशें पड़ी हुई थीं जबकि घायल बुरी तरह से करा रहे थे. सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को उपचार के लिए भेजा हे.
कुछ लोगों का कहना है कि आलू से भरे एक अनियंत्रित ट्रक ने खैरानी माता मंदिर के पास बाइक सवारों को चपेट में ले लिया. दुर्घटना के बाद मौके पर चीख पुकार मच गई. एक पीड़ित जयकुमार ने बताया कि वो अपनी मां—पिता सहित रिश्तेदार के साथ बाइक से हाथरस में एक गमी में गए थे. वहां से सभी लोग बाइक से ही वापस लौट रहे थे. एत्मादपुर खंदौली मार्ग पर अज्ञात वाहन ने पीछे से टक्कर मार दी.