Monday , 10 August 2026
Home आगरा Jankpuri 2026 Agra: A committee met the Divisional Commissioner regarding development works…#agranews
आगरा

Jankpuri 2026 Agra: A committee met the Divisional Commissioner regarding development works…#agranews

31

आगरालीक्स…आगरा के भावना एस्टेट में सज रही जनकपुरी में विकास कार्यों के लिए मंडलायुक्त से मिली कमेटी. जन सुविधाओं और महोत्सव की तैयारियों को लेकर की चर्चा.

आगामी जनकपुरी महोत्सव 2026 को भव्य एवं ऐतिहासिक स्वरूप देने के साथ-साथ आयोजन स्थल और आसपास के क्षेत्रों में आवश्यक विकास कार्यों को गति देने के उद्देश्य से जनकपुरी महोत्सव आयोजन समिति के पदाधिकारियों ने विधायक पुरुषोत्तम खंडेलवाल के साथ मंडलायुक्त नागेंद्र प्रताप से उनके कार्यालय मुलाकात कर विस्तृत बैठक की। बैठक में जनकपुरी क्षेत्र से संबंधित विभिन्न विकास कार्यों, जनसुविधाओं एवं महोत्सव की तैयारियों को लेकर विस्तार से चर्चा की गई।

बैठक में जनकपुरी महोत्सव आयोजन समिति के अध्यक्ष राजीव कुमार (राजू यादव) ने जनकपुरी क्षेत्र की आवश्यकताओं को मंडलायुक्त के समक्ष रखते हुए कहा कि जनकपुरी महोत्सव केवल धार्मिक आयोजन नहीं, बल्कि आगरा की सांस्कृतिक एवं सामाजिक पहचान से जुड़ा महत्वपूर्ण महोत्सव है। हजारों श्रद्धालुओं और शहरवासियों की सहभागिता को देखते हुए आयोजन स्थल एवं उसके आसपास सड़क, सफाई, प्रकाश व्यवस्था, जल निकासी, यातायात व्यवस्था सहित अन्य आवश्यक विकास कार्य समय से पूरे किया जाना आवश्यक है। उन्होंने कहा कि जनकपुरी महोत्सव के दौरान देश-प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों से श्रद्धालु एवं अतिथि आगरा पहुंचते हैं। ऐसे में क्षेत्र को बेहतर सुविधाओं से युक्त करने के साथ-साथ आयोजन मार्गों एवं प्रमुख स्थलों का सौंदर्यीकरण भी आवश्यक है। समिति की ओर से जनकपुरी से संबंधित विकास कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर कराने का आग्रह किया गया।
विधायक पुरुषोत्तम खंडेलवाल ने कहा कि जनकपुरी महोत्सव आगरा की धार्मिक और सांस्कृतिक परंपरा का गौरवपूर्ण आयोजन है। महोत्सव में बड़ी संख्या में श्रद्धालु एवं शहरवासी शामिल होते हैं, इसलिए आयोजन स्थल तक पहुंचने वाले मार्गों सहित पूरे क्षेत्र में आवश्यक जनसुविधाओं को बेहतर बनाना प्राथमिकता है।

उन्होंने कहा कि जनकपुरी महोत्सव के आयोजन में किसी प्रकार की असुविधा न हो और क्षेत्रवासियों को भी स्थायी रूप से बेहतर सुविधाएं मिलें, इसके लिए संबंधित विभागों के साथ समन्वय कर विकास कार्य कराए जाएंगे। उन्होंने मंडलायुक्त से भी संबंधित विभागों को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी करने का अनुरोध किया, ताकि महोत्सव से पहले प्रस्तावित कार्यों को समयबद्ध तरीके से पूरा किया जा सके। मंडलायुक्त नागेंद्र प्रताप ने समिति के पदाधिकारियों द्वारा रखे गए विकास कार्यों एवं जनसुविधाओं से संबंधित सुझावों को गंभीरता से लेते हुए कहा कि जनकपुरी महोत्सव आगरा का महत्वपूर्ण धार्मिक एवं सांस्कृतिक आयोजन है। आयोजन के दौरान श्रद्धालुओं एवं नागरिकों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराना प्रशासन की प्राथमिकता होगी।

उन्होंने कहा कि जनकपुरी क्षेत्र से संबंधित जिन विकास कार्यों की आवश्यकता बताई गई है, उनका संबंधित विभागों से समन्वय कर परीक्षण कराया जाएगा और आवश्यक कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर पूरा कराने का प्रयास किया जाएगा। उन्होंने महोत्सव की तैयारियों को लेकर समिति एवं प्रशासन के बीच बेहतर समन्वय बनाए रखने पर भी जोर दिया। मंडलायुक्त ने कहा कि बड़े धार्मिक आयोजनों की सफलता के लिए प्रशासन और आयोजन समिति के बीच निरंतर संवाद आवश्यक है। उन्होंने संबंधित अधिकारियों के साथ समन्वय कर व्यवस्थाओं को समय से दुरुस्त कराने की बात कही।

बैठक में समिति के पदाधिकारियों ने बताया कि इस वर्ष जनकपुरी महोत्सव को और अधिक भव्य एवं आकर्षक बनाने की तैयारियां चल रही हैं। आयोजन में धार्मिक परंपराओं के साथ-साथ आगरा की सांस्कृतिक विरासत को भी विशेष रूप से प्रदर्शित किया जाएगा। जनकपुरी क्षेत्र को आकर्षक ढंग से सजाने, श्रद्धालुओं के लिए सुविधाएं उपलब्ध कराने तथा आयोजन को व्यवस्थित स्वरूप देने के लिए विभिन्न स्तरों पर तैयारियां की जा रही हैं। इस अवसर पर मुख्य संरक्षक संतोष कटारा, समन्वयक धर्मेश जैन, मनोज बंसल, संजय गोयल, स्वामीनाथ तिवारी, आलोक गर्ग, पार्षद वेद प्रकाश, मीडिया प्रभारी सुशील राणा आदि उपस्थित रहे।

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

आगरा

Agra News: Student dies after being shot with an airgun in Agra; FIR registered against five friends…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में एयरगन से छात्र की हुई मौत. जांघ और प्राइवेट पार्ट...

आगरा

Agra News: Agra’s CDO held a meeting of the Aadhaar Monitoring Committee…#agranews

आगरालीक्स…आधार केंद्रों पर फर्जी जन्म प्रमाण पत्र आ रहे हैं तो उन्हें...

आगरा

Agra Weather: Sweltering humidity in Agra; very little chance of rain…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में भीषण उमस. बारिश के आसार बहुत कम. दिन और रात...

आगरा

Agra: A pledge for greenery and environmental conservation taken at the Kamla Nagar, Main Market Park, Agra..#agra

आगरालीक्स…आगरा के कमला नगर मेन मार्केट स्थित पार्क में हरियाली और पर्यावरण...

error: Content is protected !!