आगरालीक्स… आगरा में निवेश का झांसा देकर 16 लाख की ठगी से सदमे में आए बुजुर्ग की मौत।
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, आगरा के फतेहाबाद रोड निवासी बुजुर्गे ने सोशल मीडिया पर एक संस्था के संपर्क में आए। संस्था ने निवेश कराने के नाम पर उन्हें जाल में फंसाया, मोटा मुनाफा होने की बात कहकर 8500 रुपये का निवेश कराया। इसके बाद 13 जनवरी को नौ लाख रुपये का और निवेश कराया। एप के माध्यम से उनके निवेश पर मोटा मुनाफा दिखाया गया। उन्होंने जब पैसे निकालने के लिए कहा तो इसके बाद उन्हें गुमराह किया गया।
कन्वर्जन फीस के नाम पर जमा कराए रुपये
जब उन्होंने पैसे निकालने के लिए कहा तो कन्वर्जन मनी के नाम पर 3.44 लाख रुपये जमा करा लिए, इसके बाद बार्कलेज बैंक सिक्योरिटी फीस के नाम पर पांच फरवरी 2026 को 3.65 लाख रुपये और जमा कराए। कुल 16.17 लाख रुपये उनसे जमा करा लिए गए, फर्जी मुनाफा दिखाया गया लेकिन पैसे वापस नहीं किए गए। बुजुर्ग के बेटे का आरोप है कि पैसे वापस ना आने पर वे तनाव में आ गए और नौ फरवरी 2026 को उनका निधन हो गया। आनलाइन पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराने के बाद बैंक के खातों का पीड़ित ने विवरण भी सौंपा है।