आगरालीक्स …Agra News: आगरा के एआई कंपनी में सॉफ्टवेयर इंजीनियर की कुल्लू मनाली में बुलेट खाई में गिरी, मौत। दोस्त के साथ घूमने निकले थे सॉफ्टवेयर इंजीनियर इंजीनियर।
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, आगरा के जैतपुर के ज्वैलर्स विकास जैन के 22 साल के बेटे सम्यक जैन गुरुग्राम की एआई कंपनी में सॉफ्टवेयर इंजीनियर थे। सम्यक अपने दोस्त के साथ रविवार को बुलेट से कुल्लू मनाली घूमने गए थे, ब्रेक फेल होने से बुलेट गहरी खाई में गिर गई। हादसे में सम्यक की मौके पर ही मौत हो गई जबकि उनके साथ गया दोस्त घायल हो गया।
ढ़ाई महीने पहले लगी थी नौकरी
सम्यक जैन की ढ़ाई महीने पहले ही गुरुग्राम की एआई कंपनी में नौकरी लगी थी, वे बनारस के रहने वाले दोस्त के साथ कुल्लू मनाली घूमने के लिए बुलेट से अपने दोस्त के साथ गए थे। परिवार में कोहराम मचा हुआ है।