आगरालीक्स आगरा से लापता छात्र अपनी शिक्षिका संग लापता, सीसीटीवी में छात्र और शिक्षिका जाते हुए दिखाई दिए। पुलिस जांच में जुटी।
आगरा के ताजगंज क्षेत्र का रहने वाला छात्र 11 वीं कक्षा में पढ़ता है। वह एक शिक्षिका से टयूशन पढ़ने जाता था, शिक्षिका विवाहिता हैं और दो बच्चे हैं। आठ अगस्त को छात्र ने किताब खरीदने के लिए अपने घर से तीन हजार रुपये लिए। छात्र साइकिल से घर से टयूशन जाने की कहकर चला गया। इसके बाद नहीं लौटा तो परिजनों को चिंता हुई।
शिक्षिका घर से मायके जाने की बात कहकर गई
परिजनों ने छात्र की तलाश की, परिजनों को छात्र की साइकिल उसके दोस्त के घर पर मिली। पूछने पर बताया कि वह शाम को घर पर आया था और साइकिल रखकर पैदल चला गया। सीसीटीवी चेक करने पर छात्र धांधुपुरा की तरफ जाता हुआ दिखाई दिया, इस पर परिजन जहां वह टयूशन पढ़ने जाता था वहां पहुंचे। वहां शिक्षिका की सास मिली उन्होंने बताया कि शिक्षिका मायके गई है।
सीसीटीवी में कैंट स्टेशन पर दिखाई दिए छात्र और शिक्षिका
पुलिस ने परिजनों की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया। इसके बाद सीसीटीवी चेक किए गए। सीसीटीवी में छात्र और शिक्षिका कैंट स्टेशन पर दिखाई दिए। इंस्पेक्टर नीरज शर्मा के अनुसार, सीसीटीवी से मिले सुराग के बाद छात्र का पता लगाया जा रहा है।