Wednesday , 30 September 2026
Home बिगलीक्स Agra News: Agra Police seized liquor worth ₹45 lakh; smuggler arrested…#agranews
बिगलीक्स

Agra News: Agra Police seized liquor worth ₹45 lakh; smuggler arrested…#agranews

310

आगरालीक्स…‘पुष्पा’ के दिमाग से भी तेज शराब तस्कर लेकिन आगरा पुलिस इनसे भी तेज. आगरा पुलिस ने दो दिन में 90 लाख की शराब पकड़ी. 725 पेटी शराब के साथ तीन तस्कर किए अरेस्ट

पुष्पा फिल्म की तर्ज पर तस्कर शराब की सप्लाई करने में जुटे हुए हैं. ये शराब तस्कर ने शराब तस्करी के लिए पुष्पा से भी तेज दिमाग लगा रहे हैं लेकिन आगरा पुलिस इनसे भी दो कदम आगे हैं. दो दिन में पुलिस ने 90 लाख रुपये की शराब पकड़ी है और तीन तस्करों को अरेस्ट किया है.

खंदौली पुलिस ने 310 पेटी शराब ट्रक से पकड़ी, एक तस्कर अरेस्ट
गुरुवार को थाना खंदौली पुलिस ने मई चौराहे से अंग्रेजी शरबा की बड़ी खेपन पकड़ी है. पुलिस टीम आगरा हाथरस मार्ग पर चेकिंग कर रही थी. मई चारैराहे से पहले सादाबाद की ओर से एक काले रंग के तिरपाल से ढका ट्रक आ रहा था. पुलिस ने उसे रोका और तलाशी की तो ट्रक के अंदर छुपी हुई शराब की खेप मिली. इसमें विभिन्न ब्रांड की 310 पेटी शराब मिली. बरामद शराब की कीमत 45 लाख रुपये है.

बिहार जा रही थी शराब
पुलिस ने एक तस्कर मनीष कुमार निवासी खुडाना थाना सदर बाडमेर राजस्थान को पकड़ा है. पकड़े गए आरोपी ने बताया कि वह चंडीगढ़ से शराब लेकर बिहार में अधिक कीमत पर बेचता था. शराब को पुलिस से बचाने के लिए ट्रक के अंदर लकड़ी का बॉक्स बनाकर उसमें रखकर ले जाता है. बॉक्स को प्लास्टिक पाइप की बोरियों से ढकने के बाद ऊपर से तिरपाल डाल दिया था.

दो दिन पहले भी पकड़ी थी 45 लाख की शराब
दो दिन पहले आगरा की थाना ट्रांस यमुना पुलिस ने अवैध शराब की तस्करी करने वाले अन्तर्राज्यीय गैंग के 02 अभियुक्तों को पकड़ा था. पुलिस ने इनके पास से कुल 415 पेटी अवैध अंग्रेजी शराब (अनुमानित कीमत लगभग ₹45 लाख), घटना में प्रयुक्त ट्रक, 02 मोबाइल फोन एवं ₹4,580/- नकद बरामद किया था. थाना ट्रांस यमुना पुलिस टीम द्वारा थाना क्षेत्रान्तर्गत चैकिंग/गश्त की जा रही थी. इसी दौरान मुखबिर द्वारा सूचना प्राप्त हुई कि एक ट्रक झरना नाले से पहले फिरोजाबाद की तरफ जाने वाले रोड के किनारे खड़ा है. इसमें पंजाब मार्का की अवैध शराब तस्करी के लिए भरी हुई है, जो बिहार राज्य में कहीं सप्लाई की जानी है. पुलिस ने तत्काल कार्यवाही करते हुए बताए स्थान पर पहुंचकर, अवैध शराब की तस्करी करने वाले 02 अभियुक्तों डालूराम व नानगाराम को गिरफ्तार किया गया.

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

बिगलीक्स

Agra News: Drug department raid in Dhanauli, Malpura, Rs 5 crore suspected medicine seize

आगरालीक्स:…आगरा में औषधि विभाग की छापेमारी, कबाड़ में रखीं डायबि​टीज, दर्द, ह्रदय...

बिगलीक्स

Agra News: Woman lodge FIR against Auto driver of molestation

आगरालीक्स आगरा में महिला ने लिफ्ट देकर सामूहिक दुष्कर्म करने और गला...

बिगलीक्स

Agra Weather Update: Clear Sky forecast today in Agra

आगरालीक्स आगरा में आज से निकलेगी तेज धूप, जानें मौसम विभाग का...

बिगलीक्स

Agra News Live: All News Papers review 30th September 2026

आगरालीक्स आगरा का 30 सितंबर का मॉर्निंग न्यूज ब्रीफ 2 अक्टूबर को...

error: Content is protected !!