आगरालीक्स…आगरा में फ्रांसिस मॉम्स ग्रुप ने मनाया हरियाली तीज
कमला नगर स्थित रेस्तरां में फ्रांसिस मॉम्स ग्रुप की ओर से हरियाली तीज कार्यक्रम मनाया गया। हरे परिधान और श्रृंगार में सजी-धजी महिलाओं ने विभिन्न प्रतियोगिताओं में अपने हुनर का प्रदर्शन किया। महिलाओं ने हरियाली तीज के अवसर पर सुंदर-सुंदर डांस की प्रस्तुतियां दी गीत, मल्हार , और झूलों के संग तीज मनाई गई फूलों की होली भी खेली गई। इस दौरान टीसा खंडेलवाल, पूजा बघेल, अंजलि अग्रवाल, आरती जैन, नीतू गर्ग, प्रिया गुप्ता, संजोली गर्ग, सेजल, रिचा ममता, काजोल, कजरी और रिंकी मौजूद रहीं।