आगरालीक्स…आगरा में सड़कों के धंसने का सिलसिला जारी. अब फाउंड्री नगर में हुआ 20 फीट गहरा गड्ढा. कमला नगर में बैरीकेडिंग कर रास्ता रोका..
आगरा में सड़कों का धंसने का सिलसिला जारी है. कमला नगर, दयालबाग, कालिंदी विहार, एमजी रोड के बाद अब फाउंड्री नगर में सड़क पर 20 फीट गहरा गड्ढा हो गया है. गौशाला के पीछे जाने वाली मुख्य सड़क अचानक धंस गई और यहां 20 फीट के करीब गहरा गड्ढा बन गया. यह रास्ता आवागमन वाला है ऐसे में हादसे का भी खरा है. स्थानीय लोगों ने बताया कि सुबह तक यहां एक छोटा गड्ढा था लेकिन कुछ देर में ही सड़क का एक बड़ा हिस्सा धंस गया. लोगों ने बताया कि करीब दो से तीन साल पहले यूपीसीडा द्वारा इस सड़क का निर्माण कराया गया था.
कमला नगर में बैरीकेडिंग
इधर कमला नगर में गहरा गड्ढा होने के बाद रास्ते को बैरीकेड कर दिया गया है और यहां से आवागमन रोक दिया गया है. इसके कारण लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है.