Tuesday , 8 September 2026
Home बिगलीक्स FSDA, Agra: 8 samples of Boondi laddus, Besan laddus, Barfi, and bakery products taken and sent for testing…#agranews
बिगलीक्स

FSDA, Agra: 8 samples of Boondi laddus, Besan laddus, Barfi, and bakery products taken and sent for testing…#agranews

100

आगरालीक्स…आगरा में स्वतंत्रता दिवस से पहले बूंदी के लड्डू, बेसन के लड्डू, बर्फी और बेकरी उत्पादों के 8 नमूने जांच को भेजे. इन दुकानों पर हुई एफएसडीए ने चलाया विशेष अभियान

स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर जनपद आगरा में आमजन को सुरक्षित एवं गुणवत्तापूर्ण खाद्य पदार्थ उपलब्ध कराने के उद्देश्य से खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग द्वारा विशेष प्रवर्तन अभियान चलाया गया। अभियान के अंतर्गत खाद्य सुरक्षा अधिकारियों द्वारा विभिन्न मिष्ठान एवं बेकरी प्रतिष्ठानों का निरीक्षण किया गया तथा खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता एवं स्वच्छता की जांच करते हुए कुल 08 विधिक नमूने संग्रहित किए गए।

अभियान के दौरान मुरलीधर मिष्ठान भंडार, सिकंदरा से बूंदी लड्डू, छाबरा’स हींग की मंडी से आटा टोस्ट, छाबरा जी बेकर्स हींग की मंडी से आटा बिस्कुट, बाबा स्वीट्स, ईदगाह से बूंदी लड्डू, भोला मिष्ठान भंडार से बेसन लड्डू एवं बूंदी लड्डू तथा दयालु मिष्ठान भंडार, बालूगंज से बूंदी लड्डू एवं बर्फी के विधिक नमूने संग्रहित किए गए। संग्रहित सभी विधिक नमूनों को नियमानुसार सील कर खाद्य प्रयोगशाला में जांच हेतु प्रेषित किया जा रहा है। प्रयोगशाला से प्राप्त जांच रिपोर्ट के आधार पर खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम, 2006 एवं उसके अधीन बनाए गए नियम/विनियमों के अंतर्गत अग्रिम विधिक कार्यवाही की जाएगी।

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

बिगलीक्स

Agra Health News: First Patient After Kidney Transplant Discharge from SN Medical College Agra

आगरालीक्स आगरा के एसएन मेडिकल कॉलेज में पहले सफल गुर्दा प्रत्यारोपण के...

बिगलीक्स

Agra News Live: Agra Police take action against Cafe in Basement

आगरालीक्स आगरा में पुलिस ने बेमसेंट में चल रहे कैफे को कराया...

बिगलीक्स

Agra Weather Update: Today weather Forecast for Agra

आगरालीक्स आगरा में आज कैसा रहेगा मौसम, जानें।आगरा में मंगलवार सुबह से...

बिगलीक्स

Agra News Live: All News Papers review 8th September 2026

आगरालीक्स… आगरा का 8 सितंबर का मॉर्निंग न्यूज ब्रीफ,स्वच्छ वायु सर्वेक्षण में...

error: Content is protected !!