Tuesday , 18 August 2026
Home बिजनेस Rising prices ahead of the festival: Prices of sugar, oil, rice, and dry fruits are steadily increasing….#agranews
बिजनेस

Rising prices ahead of the festival: Prices of sugar, oil, rice, and dry fruits are steadily increasing….#agranews

57

आगरालीक्स…17 दिन में चीनी 46 रुपये से 65 रुपये प्रति किलो तक पहुंची. त्योहार से पहले महंगाई ने उड़ाए होश. तेल, चावल और ड्राईफ्रूट्स भी हुए महंगे

त्योहार से पहले ही महंगाई ने लोगों के होश उड़ा दिए हैं. लोगों की रसोई का बजट पूरी तरह से बिगड़ गया है. सबसे ज्यादा तो चीनी के दाम लोगों को चौंका रहे हैं. 17 दिन पहले चीनी के दाम 46 रुपये किलो थे लेकिन अब वो इस समय 65 रुपये किलो हो गए हैं. चीनी के बढ़ते दामों ने बाजार में हलचल मचा दी है. कारोबारी भी भाव चढ़ने के इस तरीके से हैरत में है और सरकारी दखल की मांग कर रहे हैं. आगरा में कारोबारी मोहित का कहना है कि पिछले दो सप्ताह में हर दूसरे दिन दाम बढ़े हैं. एक अगस्त को चीनी के दाम पहली बार थोक में चार से पांच रुपये बढ़े थे तब भोक भाव 49 रुपये और फुटकर में 50रुपये प्रति किलो चीनी था लेकिन 17 अगस्त को सोमवार को भाव में तेजी आई है.

तेल, चावल के दाम भी बढ़े
चीनी के दामों ने होश उड़ा दिए हैं लेकिन तेल और चावल के दाम भी लगातार बढ़ रहे हैं. इससे त्योहार से पहले ही लोगों की रसोई का बजट बिगड़ गया है. सरसों का तेल 15 से 20 रुपये किलो महंगा हो गया है. बाजार में सरसों का तेल पहले 170 रुपये किलो था जो बढ़कर अब 190 रुपये प्रति कि​लो हो गया है. इसी तरह 50 रुपये किलो मिलने वाला चावल अब 70 से 80 रुपये प्रति किलो हो गया है. दालों पर भी पांच से 10 रुपये प्रति किलो की बढ़त हुई है.

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

बिजनेस

Agra News: A 240-member Japanese delegation will arrive in Agra on August 20…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में 20 अगस्त को आएगा 240 सदस्यीय जापानी प्रतिनिधिमंडल. आगरा में...

बिजनेस

AI FutureReady Conclave 2026 in Agra :AI needs to be taken to villages and Tier-2 and Tier-3 cities-Jitin Prasad…#agra

आगरालीक्स…एआई को चंद हाथों तक सीमित नहीं, गांवों और टियर-2 व टियर-3...

बिजनेस

Agra News: Deliberations held on scaling up Agra’s small and medium industries and connecting them to the global market…#agranews

आगरालीक्स…आगरा के लघु और मध्यम उद्योगों को स्केल कर ग्लोबल मार्केट से...

बिजनेस

Agra’s industrialists and social organizations are playing a pivotal role in the city’s development— Chief Election Commissioner

आगरालीक्स…आगरा के उद्योगपति और सामाजिक संगठन शहर के विकास में निभा रहे...

error: Content is protected !!