Thursday , 3 September 2026
Home स्पोर्ट्स AISL 2026: A cricket tournament is set to take place among eight societies in Agra…#agranews
स्पोर्ट्स

AISL 2026: A cricket tournament is set to take place among eight societies in Agra…#agranews

17

आगरालीक्स…आगरा की 8 सोसाइटियों के बीच होने जा रहा है क्रिकेट टूर्नामेंट. एआईएसएल 2026 यानी आगरा इंटर सोसाइटी लीग का पहला सीजन 6 सितंबर से शुरू होगा. 1 नवंबर तक चलेगा टूर्नामेंट…जानिए 8 सोसाइटी कौन कौन सी हैं

स्वर्गीय श्री बृजमोहन बंसल जी की स्मृति में आगरा इंटर सोसाइटी लीग (AISL) 2026 — Season 1 का आयोजन 6 सितंबर से किया जा रहा है. यह क्रिकेट टूर्नामेंट 6 सितंबर से शुरू होगा और 1 नवंबर 2026 तक चलेगा. टूर्नामेंट में आगरा की प्रमुख 8 सोसायटियों का प्रतिनिधित्व करने वाली 8 टीमें हिस्सा लेंगी इनमें एंथेला, राधा रानी हाइट्स, एंथम, तुलसी स्काई सिटी, अपर्णा प्रेम, अपर्णा पंचशील, आईएमएचएच और गणपति क्लासिक शामिल होंगी. टूर्नामेंट के लीग चरण में प्रत्येक टीम 6 लीग मुकाबले खेलेगी, जिसके बाद श्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाली टीमें अगले चरण के लिए क्वालीफाई करेंगी.

Anthela Avatars के कप्तान गौरव शर्मा ने AISL की अवधारणा के बारे में बताते हुए कहा कि Agra Inter Society League केवल एक क्रिकेट टूर्नामेंट नहीं, बल्कि शहर की विभिन्न आवासीय सोसायटियों को एक मंच पर लाने की पहल है. इसका उद्देश्य क्रिकेट के माध्यम से आपसी संवाद, भाईचारे, सामाजिक समन्वय और स्वस्थ प्रतिस्पर्धा को बढ़ावा देना है. उन्होंने कहा कि AISL के माध्यम से अलग-अलग सोसायटियों के खिलाड़ी, उनके परिवार और निवासी एक-दूसरे से जुड़ रहे हैं. इससे क्रिकेट एक खेल से आगे बढ़कर सामाजिक जुड़ाव का माध्यम बन रहा है. Rani Challengers के कप्तान आकाश सक्सेना ने बताया कि बेहद कम समय में AISL ने पूरे शहर में अपनी अलग पहचान बनाई है. एक छोटे से विचार के साथ शुरू हुई इस पहल के समर्थन में आज 15 से अधिक सोसायटियां खड़ी हैं. उन्होंने कहा कि AISL का लक्ष्य केवल क्रिकेट मुकाबले आयोजित करना नहीं, बल्कि आगरा की सोसायटियों को एक स्थायी मंच प्रदान करना है, जहां खेल के साथ-साथ सामाजिक संबंध और आपसी समन्वय भी मजबूत हो.

प्रेस वार्ता में नवदीप पसरीचा, शशांक शेखर, कामेश जैन, राजवीर वर्मा, पंकज परवानी, अजय बुलानी, पुष्पराज नेगी, अंकित कौशिक, राहुल, शिवा द्विवेदी, चिराग और आकाश जैन सहित AISL से जुड़े अन्य सदस्य एवं प्रतिनिधि मौजूद रहे. सभी सदस्यों ने AISL को आगरा की आवासीय सोसायटियों के बीच आपसी जुड़ाव, खेल भावना और सामाजिक सहभागिता को मजबूत करने वाली एक अनूठी पहल बताया.

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

स्पोर्ट्स

Congratulations! India defeated Pakistan 5–3 in the Hockey World Cup

आगरालीक्स…बधाई हो, हॉकी विश्व कप में भारत ने पाकिस्तान को 5—3 से...

स्पोर्ट्स

Agra Live News: India’s first Hunter Field Target Shooting Championship kicks off in the ‘City of the Taj’…#agranews

आगरालीक्स..आगरा बना अंतरराष्ट्रीय शूटिंग खेल का केंद्र…भारत की पहली हंटर फील्ड टारगेट...

स्पोर्ट्स

UP T20 League Auction: Possibility of IPL auction in Agra in the future: Rajeev Shukla…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में यूपीटी20 के सफल आक्शन पर बोले बीसीसीआई उपाध्यक्ष राजीव शुक्ला....

स्पोर्ट्स

UP T20 League 2026: Auction in Agra tomorrow; six franchises to bid on 250 players…#upnews

आगरालीक्स…आगरा में यूपी टी20 लीग के लिए ऑक्शन कल. छह फ्रेंचाइजी 250...

error: Content is protected !!