आगरालीक्स…आगरा में आज संडे बना रैनी डे. सुबह से हो रही बारिश ने मौसम बदला. दो दिन में रिकॉर्ड 80 एमएम बारिश…मौसम विभाग ने फिर जारी किया अलर्ट. जानिए आज कितना रहा तापमान और आगे बारिश के कैसे हैं आसार
आगरा में पिछले चार दिन से हो रही बारिश ने मौसम पूरी तरह से बदलकर रख दिया है. उमसभरी गर्मी से राहत मिली है. आज रविवार को तो सुबह से ही बारिश का क्रम जारी है. सुबह 5 बजे जोरदार बारिश हुई. करीब एक घंटे तक बारिश होती रही. इसके बाद भी हल्की बारिश का क्रम जारी रहा. काले घने बादल पूरे दिन आज छाए हुए हैं. सुबह से शाम तक हल्की बारिश होती रही.
लगातार हो रही बारिश के कारण मौसम पूरी तरह से बदल गया है. रविवार को आगरा का अधिकतम तापमान 28.5 डिग्री सेल्सियस रहा तो वहीं न्यूनतम तापमान 25.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. मौसम विभाग के अनुसार रविवार सुबह 8 बजे तक 48 घंटों में 80 एमएम से अधिक बारिश हुई है. मौसम विभाग के अनुसार आज रात को भी जोरदार बारिश हो सकती है. इसके लिए ओरेंज अलर्ट जारी किया गया है.
Past 24 Hours Weather Data
Maximum Temp(oC) (Recorded. on 06/09/26) 28.5
Departure from Normal(oC) NA
Minimum Temp (oC) (Recorded. on 06/09/26) 25.6
Departure from Normal(oC) -0.4
24 Hours Rainfall (mm) (Recorded from 0830 hrs IST
of yesterday to 0830 hrs IST of today) 29.1