आगरालीकस…आगरा में बारिश में भीगकर मेहमानों ने किया ताज का दीदार. ब्रिक्स समूह के सहभागी देशों के चीफ जस्टिस सहित 65 सदस्यों ने देखा ताजमहल और लालकिला…
भारत की अध्यक्षता में 4 से 6 सितंबर 2026 तक नई दिल्ली में “ब्रिक्स चीफ जस्टिस फोरम” (BRICS Chief Justices’ Forum) का आयोजन में ब्रिक्स और भागीदार देशों के मुख्य न्यायाधीश एवं उच्च न्स्तरीय न्यायिक अधिकारियों ने सहभागिता की।इस वैश्विक न्यायिक सम्मेलन की मेजबानी भारत के उच्चतम न्यायालय द्वारा की गई। ब्रिक्स देशों के सहभागी देशों यथा रूस, बोलीविया,मिस्र, दक्षिण अफ्रीका और इंडोनेशिया, सहित सहभागी देशों के मुख्य न्यायाधीशों और 65 सदस्यीय न्यायिक डेलिगेशन में इगोर क्रासनोव रूसी संघ के सर्वोच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश,बोलीविया देश के सर्वोच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश डॉ. रोमेर साउसेडो गोमेज़,मिस्र के मा. बूलस फहमी इस्कंदर बूलस आदि ने ताजमहल और लालकिला का अवलोकन किया।
जिलाधिकारी मनीष बंसल ने भारत के सर्वोच्च न्यायालय के निर्देशानुसार सभी अतिथियों के लिए सुरक्षा, प्रोटोकॉल, पायलट-एस्कॉर्ट, यातायात एवं अन्य आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की गईं। सभी संबंधित विभागों को निर्देश दिए कि माननीय विदेशी अतिथियों को किसी प्रकार की असुविधा न हो और समन्वय बनाकर प्रतिनिधिमंडल के आगमन भ्रमण को गरिमामय तरीके से संपन्न कराया जाए।