आगरालीक्स …आगरा में शादी के बाद दंपती हनीमून पर नहीं गए, पत्नी चली गई मायके।
आगरा में रविवार को परिवार परामर्श केंद्र में मामला पहुंचा। काउंसलिंग में सामने आया कि युवक की शादी दिसंबर 2025 को हुई थी। वे शादी के बाद हनीमून पर नहीं गए, यहां से दोनों के बीच विवाद शुरू हो गया। 15 दिन बाद ही मामला बढ़ गया, पत्नी मायके चली गई। युवक का कहना है कि पत्नी को कई बार फोन किया उसे मनाने के प्रयास किए लेकिन वह घर वापस आने के लिए तैयार नहीं है।
छोटी छोटी बातों के लिए अपनी मां पर निर्भर
युवक का आरोप है कि उसकी पत्नी छोटी छोटी बातों के लिए भी अपनी मां पर निर्भर रहती थी। घर पर क्या बनेगा, कहां जाना है इसका निर्णय भी वह अपनी मां से बात करने के बाद ही लेती थी अब वह घर आने के लिए तैयार नहीं है।