आगरालीक्स आगरा में 16 अगस्त को मिले युवती और बालिका के शव की शिनाख्त न होने पर पुलिस ने एआई से तैयार कराए फोटो। 40 ट्रेनों का डाटा निकलवाया लेकिन दोनों की अभी तक शिनाख्त नहीं हो सकी है।
आगरा में 16 अगस्त को बरहन क्षेत्र में दिल्ली हावड़ा रेलवे लाइन पर युवती और बालिका के शव मिले थे, युवती की उम्र करीब 21 साल और बालिका की उम्र करीब 10 साल होने का अनुमान लगाया गया था। अभी तक युवती और बालिका की शिनाख्त नहीं हो सकी है। पुलिस ने दोनों की शिनाख्त के लिए दिल्ली हावड़ा रूट की 40 ट्रेनों की रिजर्वेशन बॉगी का डाटा खंगाला लेकिन कोई सुराग नहीं लगा है।
एआई से तैयार कराए गए फोटो
पुलिस ने अब एआई से युवती और बालिका के फोटो तैयार कराए गए हैं, रेलवे स्टेशन पर दर्ज कराई गई गुमशुद गी पर भी नजर रखी जा रही है। लेकिन अभी तक कोई गुमशुदगी दर्ज नहीं हुई है। पुलिस ने एआई से फोटो तैयार कराए हैं इन फोटो के पंफलेट सभी ट्रेनों और रेलवे स्टेशनों पर लगाए जाएंगे। जिससे कोई सुराग मिल सके। शिनाख्त होने के बाद ही पूरा मामला खुल सकेगा।