आगरालीक्स…आगरा आप्थैल्मोलॉजिस्ट एलुमिनाई एसोसिएशन का रोचक चुनाव. अध्यक्ष बने डॉ. नरेंद्र शुक्ला, उपाध्यक्ष डॉ. गुंजन प्रकाश और सचिव डॉ. शैफाली…जानें नई कार्यकारिणी के बारे में
आगरा आप्थैल्मोलॉजिस्ट एलुमिनाई एसोसिएशन का गुरुवार रात को होटल होलीडे इन में वर्ष 2026 के लिए चुनाव हुआ. अध्यक्ष पद पर डॉ. नरेंद्र शुक्ला ने जीत दर्ज की जबकि उपाध्यक्ष डॉ. गुंजन प्रकाश चुने गए. सचिव पद पर डॉ. शैफाली मजूमदार निर्विरोध निर्वाचित हुईं. संयुक्त सचिव पद पर डॉ. अमित सिंह, कोषाध्यक्ष पद पर डॉ. मनोज गौतम और संयुक्त कोषाध्यक्ष पद पर डॉ. शिल्पी सिंह चुनी गईं. कार्यकारिणी सदस्य डॉ. अनु जैन, डॉ. अंजना तिवारी, डॉ. संचित गुप्ता, डॉ. प्रेरणा उपाध्याय, डॉ. ईशान यादव, डॉ. रिषभचंद, डॉ. हर्ष सक्सेना. डॉ.सिम्पी राजपाल, डॉ. पंकज यादव और डॉ. कौस्तुभ साने चुने गए. चुनाव अधिकारी डॉ. एसके सत्संगी, डॉ. बीडी शर्मा, डॉ. एचपी सिंह, डॉ. सुनीता पंजवानी ने नई कार्यकारिणी की घोषणा की. पूर्व अध्यक्ष डॉ. प्रदीप साने आदि मौजूद रहे.