आगरालीक्स…आगरा में काले घने बादलों का डेरा. आज रात को हो सकती है भारी बारिश. मौसम विभाग का यलो अलर्ट. जानिए कितना रहा तापमान
आगरा में काले घने बादलों का डेरा लगा हुआ है. सुबह बादल छाए हुए थे और फिर शाम को भी काले घने बादल छाए रहे. हालांकि दोपहर में धूप निकली लेकिन उसका प्रभाव कम रहा. मौसम विभाग के अनुसार आज रात को तेज बारिश के आसार हैं. इसके लिए यलो अलर्ट भी जारी किया है.
मौसम विभाग के अनुसार शुक्रवार को आगरा का अधिकतम तापमान 33.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया तो वहीं न्यूनतम तापमान 26.6 डिग्री सेल्सियस रहा.
Past 24 Hours Weather Data
Maximum Temp(oC) (Recorded. on 11/09/26) 33.8
Departure from Normal(oC) NA
Minimum Temp (oC) (Recorded. on 11/09/26) 26.6
Departure from Normal(oC) 0.3