आगरालीक्स आगरा की ऐसी महिला चोर, जिन्होंने पलक झपकते ही बैंक के गेट से एक लाख रुपये बैग से निकाल लिए। पुलिस सीसीटीवी से तलाश में जुटी है।
मलपुरा के धनौली नई आबादी की रहने वाली लक्ष्मी देवी का पंजाब नेशनल बैंक में एकाउंट है। वे अपने बेटे विक्रम के साथ गुरुवार सुबह 11.30 बजे बैंक पहुंची और एक लाख रुपये कैश निकाला।
तीन महिलाओं ने पलक झपकते ही निकाल लिए एक लाख रुपये
जिस समय लक्ष्मी देवी ने बैंक से एक लाख रुपये निकाले वहां तीन महिलाएं थीं। कैश से भरा बैग विक्रम ने ले लिया, लक्ष्मी देवी बैंक के गेट से बाहर निकल गईं। एक महिला बैंक के गेट के पास खड़ी थी,विक्रम बाहर निकलने लगे तो आगे खड़ी महिला रुक गई। इससे विक्रम को भी रुकना पड़ा। पीछे खड़ी दोनों महिलाओं ने बैग की चेन खोली और एक लाख रुपये कैश निकाल लिया। बैंक से बाहर आने के बाद विक्रम बाइक पर बैठने लगे तो बैग देखा, बैग में कैश नहीं था। इसके बाद सीसीटीवी देखे गए तो उसमें गेट से निकलते समय कैश निकालते हुए दो महिलाएं दिखाई दे गईं। पुलिस महिलाओं की तलाश में जुटी है।