आगरालीक्स…दुखद हादसा, आगरा के मधुनगर में पांच साल के बच्चे की पोखर में गिरने से मौत. परिजनों में कोहराम
आगरा के थाना सदर अंतर्गत मधुनगर क्षेत्र में एक 5 साल के बच्चे की पोखर में गिरने से मौत हो गई. परिजनों ने बताया कि बेटा खेत में शोच के लिए गया था. लेकिन एक घंटे तक वह वापस नहीं लौटा. इस पर परिजनों ने तलाश किया लेकिन कोई पता नहीं चला. पुलिस भी सूचना पर आ गई. बाद में बच्चे की तलाश पोखर में की गई जिसमें से उसको निकाला गया. अस्पताल ले जाने पर चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया. बच्चे की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया.
जानिए क्या है मामला
थाना सदर के मधुनगर में नगला अकोई है. यहां रहने वाले कृष्ण अपनी पत्नी मीना व पांच साल के बेटे हृदयांश के साथ रहता है. कृष्णा और मीना गुजरात में गारमेंट फैक्ट्री में काम करते थे और दो दिन पहले ही दोनों बेटे को अपने भाई के पास छोड़कर गुजरात गए थे. बच्ची की दादी गुड्डी देवी ने बताया कि हृदयांश सुबह करीब साढ़े 10 बजे खेत में शौच के लिए गया था लेकिन एक घंटे तक वापस नहीं लौटा. इस पर उसकी तलाश की लेकिन वह पता नहीं चला. पुलिस भी सूचना पर आ गई. ग्रामीण भी बच्चे की तलाश में जुट गए.
पोखर में गिरने से मौत
कुछ ग्रामीणों ने बच्चे की चप्पल को पोखर के पास देखा. इसके बाद पोखर में बच्चे की तलाश की गई. थोड़ी देर बाद ग्रामीणों ने बच्चे को पोखर से निकाला और उसे अस्पताल लेकर गए. यहां एसएन में रेफर किया गया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. बच्चे की मौत् से परिजनों में कोहराम मच गया. परिजनों ने पोस्टमार्टम कराने से इनकार कर दिया.