आगरालीक्स…आपकी HbA1c रिपोर्ट सिर्फ एक नंबर नहीं है, यह पिछले तीन महीनों में ब्लड शुगर की पूरी कहानी बताती है, आस्था पैथोलॉजी की डायरेक्टर डॉ. ऋतु गर्ग से जानें कुछ जरूरी बातें
आगरा में पैथोलॉजी की दुनिया बड़ी रोचक है। देखा जाए तो हम और आप जो इलाज कराते हैं उसके मूल में ये है, लेकिन पर्दे के पीछे रहती है।आगरालीक्स के सेहत की समझ कार्यक्रम में आज हमने आगरा की जानी—मानी पैथोलॉजिस्ट डॉ. ऋतु गर्ग से एचबीएवनसी जांच को जानने की कोशिश की। हालांकि यह विषय बहुत बड़ा है और इसके पीछे एक पूरा विज्ञान है, लेकिन बहुत कम और साधारण शब्दों में डॉ. गर्ग ने जो हमें बताया वह आपके ज्ञान को बढ़ा देगा।
डॉ. ऋतु गर्ग बताती हैं कि आपकी आपकी एचबीएवनसी रिपोर्ट सिर्फ एक नंबर नहीं है, यह पिछले तीन महीनों में ब्लड शुगर की पूरी कहानी बताती है। इसलिए इसे डायबिटीज की सही पहचान और लंबे समय तक शुगर नियंत्रित करने का सबसे भरोसेमंद टेस्ट माना जाता है।इस रिपोर्ट को कैसे समझें ?
— 5.7 प्रतिशत से कम होने पर सामान्य
— 5.7 — 6.4 प्रतिशत होने पर प्री डायबिटीज संकेत
— 6.5 प्रतिशत या उससे अधिक होने पर डायबिटीज की संभावना इसमें आपको डॉक्टर की पुष्टि भी चाहिए
यह जांच कब करानी चाहिए ?
— यह जांच तब करानी चाहिए जब आपको डायबिटीज का संदेह हो
— डायबिटीज के मरीज को यह जांच हर तीन महीने में करानी चाहिए
— जब एफबीएस या पीपीबीएस रिपोर्ट बार—बार असामान्य आ रही हो
— और डॉक्टर की सलाह पर
ध्यान रखने की बात
— इस टेस्ट के लिए खाली पेट रहने की जरूरत नहीं होती।
— यह एक दिन नहीं बल्कि पिछले तीन महीने की औसत शुगर बताती है।
— आपकी इलाज सही दिशा में जा रहा है या नहीं और जीवनशैली को जानने के लिए अहम जांच है।
- 15 September 2026 Agra News
- Aastha Pathology Agra
- Agra headlines
- Agra hindi news
- Agra latest news
- Agra Live news
- Agra news
- Agra News : Your HbA1c Report Is More Than Just a Number
- agra online news
- Agra today news
- Agra update news
- Best Pathologies in Agra
- best pathology in agra
- Chief Pathologist Agra
- Director Aastha Pathology Laboratory Agra
- Dr. Ritu Garg Agra
- Learn some important facts about this from Dr. Ritu Garg.
- Medical Tourism Agra
- Number 1 pathology in Agra
- Pathology Tests in Agra
- today news
- Top 10 Pathologies in Agra
- Top Pathlabs in Agra