आगरालीक्स…आगरा निवासी पति—पत्नी स्कूटी से जा रहे थे वृंदावन बांकेबिहारी दर्शन को. हाइवे पर स्कूटी गिरने से पीछे से आ रहे ट्रैक्टर ने रौंदा…पत्नी की मौत.
आगरा के रहने वाले पति पत्नी मंगलवार सुबह स्कूटी द्वारा बांकेबिहारी के दर्शन के लिए वृंदावन जा रहे थे. मथुरा के थाना रिफाइनरी क्षेत्र में हाइवे पर इनकी स्कूटी अनियंत्रित होकर पलट गई. इससे दोनों गिर गए. तभी पीछे से आ रहे एक ट्रैक्टर ने महिला को चपेट में ले लिया जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई. सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई.
कटरा वजीर खां के रहने वाले हैं पति पत्नी
आगरा के थाना एत्माद्दौला के कटरा वजीर खां में 29 वर्षीय अंशु वाष्र्णेय रहते हैं. मंगलवार सुबह वह अपनी पत्नी मोना के साथ स्कूटी से बांकेबिहारी के दर्शन के लिए वृंदावन जा रहे थे. रिफाइनरी गेट नंबर नौ के पास इनकी स्कूटी अनियंत्रित होकर पलट गई. इससे दोनों पति पत्नी सड़क पर गिर गए. तभी पीछे से आ रहे एक ट्रैक्टर ने मोना को अपनी चपेट में ले लिया जिससे वो गंभीर रूप से घायल हो गई. अस्पताल ले जाने पर चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया.