आगरालीक्स…फेमस अमेरिकन यूट्यूबर मिस्टर बीस्ट ने पत्नी संग देखा ताजमहल. स्मारक की खूबसूरती में खोए. मिस्टर बीस्ट के साथ सेल्फी लेने की मची होड़…देखें वीडियो
गुरुवार को अमेरिकन यूट्यूबर मिस्टर बीस्ट ने अपनी पत्नी थिया बूयसेन के साथ ताजमहल का दीदार किया. उन्होंने ताजमहल के दीदार को सबसे खूबसूरत पल बताया. मिस्टर बीस्ट के ताजमहल पर पहुंचने के दौरान उनके प्रशसंकों में भी खासा उत्साह देखने को मिला. उन्होंने अपनी पत्नी के साथ ताजमहल संग फोटो सेशन भी कराया. मिस्टर बीस्ट फेमस यूटयूबर के साथ साथ बिजनेसमैन भी हैं. वे खासतौर पर बड़े बड़े चैलेंज, प्रतियोगिताओं, भारी भरकम इनाम और लोगों की मदद करने वाले वीडियो के लिए जाने जाते हैं. उनके यूट्यूब चैनल पर 48.4 करोड से ज्यादा सब्सक्राइबर हैं.