Thursday , 1 October 2026
Home टॉप न्यूज़ Agra News: 1.5 lakh people sang ‘Vande Mataram’ in Agra; the nation’s skies resonated with a unified voice as the national song marked its 150th anniversary…#agranews
टॉप न्यूज़

Agra News: 1.5 lakh people sang ‘Vande Mataram’ in Agra; the nation’s skies resonated with a unified voice as the national song marked its 150th anniversary…#agranews

94

आगरालीक्स…आगरा में डेढ़ लाख लोगों ने गाया वंदे मातरम. राष्ट्रगीत के 150 वर्ष पूरे होने पर एक स्वर में गूंजा देश का आकाश. कमला नगर में 4500 सहभागियों ने लिया हिस्सा

वन्देमातरम के 150 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में विद्या भारती अखिल भारतीय शिक्षा संस्थान की ओर से शुक्रवार को देशभर में एक साथ, एक लय और एक स्वर में सामूहिक वन्देमातरम गायन का आयोजन किया गया। आगरा में विभिन्न विद्यालयों एवं सामाजिक संगठनों की सहभागिता से करीब 1.50 लाख लोगों ने सामूहिक गायन किया, जबकि देशभर में एक करोड़ लोगों की सहभागिता का लक्ष्य पूरा किया गया। सरस्वती विद्या मंदिर, कमला नगर में आयोजित मुख्य कार्यक्रम में 3200 विद्यार्थियों सहित कुल 4500 लोगों ने एक स्वर में वन्देमातरम का गायन किया। कार्यक्रम में विद्यालय के विद्यार्थियों के साथ अन्य विद्यालयों के छात्र, पूर्व छात्र, अभिभावक और विभिन्न सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधि भी शामिल हुए। मुख्य वक्ता राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रांत सामाजिक सद्भाव प्रमुख भवेन्द्र जी रहे। पर्यवेक्षक के रूप में डॉ रजत गोयल और विद्यालय के संरक्षक विजय गोयल उपस्थित रहे।

मुख्य वक्ता राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रांत सामाजिक सद्भाव प्रमुख भवेन्द्र जी ने कहा कि वन्देमातरम केवल राष्ट्रगीत नहीं, बल्कि भारत की राष्ट्रीय चेतना और स्वतंत्रता आंदोलन की भावनाओं से जुड़ा ऐसा उद्घोष है, जिसने देशवासियों में एकता और स्वाधीनता का भाव जगाया। उन्होंने कहा कि आज आवश्यकता है कि विद्यार्थी देश के इतिहास और स्वतंत्रता आंदोलन को केवल पुस्तकों तक सीमित न रखें, बल्कि उसके मूल्यों को अपने जीवन में उतारें। विद्यालय के प्रधानाचार्य अमित कुमार चतुर्वेदी ने कहा कि वन्देमातरम केवल एक गीत नहीं, बल्कि देश के प्रति समर्पण, कर्तव्य और गौरव की भावना से नई पीढ़ी को जोड़ने का माध्यम है। आज के विद्यार्थियों को देशभक्ति केवल शब्दों में नहीं, बल्कि अपने व्यवहार, जिम्मेदारियों और समाज के प्रति सकारात्मक योगदान के माध्यम से समझने की आवश्यकता है। ऐसे सामूहिक आयोजन बच्चों को देश की स्वतंत्रता यात्रा और उसके मूल्यों से जोड़ते हैं तथा उनमें राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी का भाव मजबूत करते हैं।

विद्यालय के संरक्षक विजय गोयल ने धन्यवाद ज्ञापित करते हुए कहा कि कार्यक्रम के माध्यम से समाज के विभिन्न वर्गों को एक साथ जोड़कर राष्ट्रीय चेतना और सांस्कृतिक गौरव की भावना को मजबूत करने का संदेश दिया गया।
सरस्वती शिक्षा परिषद के उपाध्यक्ष अनंत विश्वेंद्र सिंह चौहान ने बताया कि आयोजन के तहत सभी स्थानों के कार्यक्रमों का जीपीएस के माध्यम से रिकॉर्ड तैयार किया जाएगा। इसके आधार पर गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स के लिए भी दावेदारी प्रस्तुत की जाएगी।

कार्यक्रम में शिशु मंदिर प्रधानाचार्य दिनेश उपाध्याय, सरस्वती शिक्षा परिषद के मंत्री महेंद्र गर्ग, उपाध्यक्ष अनंत विश्वेंद्र सिंह, संतोष गुप्ता, राजीव नागरानी, वरुण कौशिक, एसके मिश्रा और अजय कुमार मित्तल ने विचार व्यक्त किए।
व्यवस्था प्रमुख भूपेंद्र सिंह राघव और संयोजक किशन सारस्वत रहे। व्यवस्थाओं में सुनील चौधरी, प्रवीण शर्मा, रोहित चौधरी, मनोज यादव, अमित गौड, नवनीत गोलेछा, राहुल शाक्य, राहुल चौधरी, ज्ञानेंद्र तिवारी और रजनी गुप्ता का सहयोग रहा। प्रबंध समिति के सदस्य, पूर्व छात्र, अभिभावक और सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

टॉप न्यूज़

Agra News: A grand ‘Ekta Mahayagya’ will be held at Agrasen Vatika, Balkeshwar in Agra on the occasion of Maharaja Agrasen Jayanti.

आगरालीक्स…आगरा में महाराजा अग्रसेन जयंती पर अग्रसेन वाटिका-बल्केश्वर में होगा विशाल एकता...

टॉप न्यूज़

Agra News: Nominations for the Legislative Council elections begin in Agra from tomorrow…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में विधान परिषद चुनाव को लेकर कल से नामांकन हो रहे...

टॉप न्यूज़

Agra News: Message of a healthy heart resonates at the ‘Chalta Rahe Mera Dil’ walkathon in Agra…#agranews

आगरालीक्स...आगरा में हुई ‘चलता रहे मेरा दिल’ वॉकथॉन. 3,500 से अधिक लोगों...

आगराटॉप न्यूज़बिगलीक्स

Agra News : Pitru Paksha Brings a Shift in Agra’s Vegetable Basket, Traditional Favourites Stay in Demand as Seasonal Greens Arrive

आगरालीक्स…पितृपक्ष शुरू होते ही सब्जी की थाली भी थोड़ी बदल गई है,...

error: Content is protected !!