आगरालीक्स…आगरा में ठंडी हवाओं के साथ फुहारें बनकर बरस रही बारिश. एक ही दिन में सर्दी का हो गया अहसास, पंखे तक कर दिए बंद. जानिए कितना रहा तापमान और आने वाले दिनों का मौसम अपडेट…
आगरा का मौसम एक ही दिन में इतना बदल गया कि लोगों को पंखे तक बंद करने पड़ गए. दो दिन पहले जहां लोग उमसभरी गर्मी से बेचैन हो रहे थे, वहीं आज सर्दी का अहसास हो गया. हाफ टीशर्ट पहनकर बाइक पर निकलने पर सर्दी महसूस हो रही है. शनिवार को सुबह से ही मौसम ऐसा बना हुआ है. बारिश भी फुहारें बनकर बरस रही है. इसका असर तापमान पर भी हुआ है.
मौसम विभाग के अनुसार शनिवार को आगरा का अधिकतम तापमान 23.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया तो वहीं न्यूनतम तापमान 21.2 डिग्री सेल्सियस रहा. मौसम विभाग के अनुसार आगरा में अभी दो दिन मौसम ठंडा और बना रहेगा. रात का मौसम ठंडा होगा और दिन में अभी थोड़ा धूप निकलेगी जिससे तापमान में बढ़ोतरी होगी.
Past 24 Hours Weather Data
Maximum Temp(oC) (Recorded. on 26/09/26) 23.1
Departure from Normal(oC) NA
Minimum Temp (oC) (Recorded. on 26/09/26) 21.2
Departure from Normal(oC) -3.2
24 Hours Rainfall (mm) (Recorded from 0830 hrs IST
of yesterday to 0830 hrs IST of today) 0.4