Saturday , 21 November 2026
Home आगरा Agra News :”Honesty Rewarded”, SOS Auto-Rickshaw Drivers Honoured in Agra
आगराटॉप न्यूज़बिगलीक्स

Agra News :”Honesty Rewarded”, SOS Auto-Rickshaw Drivers Honoured in Agra

224

आगरालीक्स…वीडियो न्यूज, ईमानदारी की मिसाल बने ऑटो चालकों का अब सम्मान से बढ़ा हौसला, किसी ने बूढ़ी मां के इलाज की रकम तो किसी ने बहन के गहने लोटाए थे

आगरा में राह चलते मिली किसी की अमानत को अपने पास रखने के बजाय उसे उसके असली मालिक तक पहुंचाना आज भी इंसानियत और ईमानदारी की बड़ी मिसाल है। शहर के कुछ ऑटो रिक्शा चालकों ने ऐसी ही मिसाल पेश की। यात्रियों का सामान और कीमती वस्तुएं मिलने के बाद उन्होंने उसे सुरक्षित वापस लौटाया।

टीम सोल्जर्स आफ समग्र सोसायटी— एसओएस के ऑटो चालकों नूर मोहम्मद, मोतीराम, शकील और नीरज तिवारी की ईमानदारी को देखते हुए उन्हें सम्मानित किया गया। बीते दिनों इन्होंने बाहर से आगरा आए यात्रियों की नकद धनराशि, गहने और बैग उन तक वापस पहुंचाए थे। सम्मान मिलने पर चालकों के चेहरे पर खुशी साफ नजर आई। उन्होंने कहा कि किसी यात्री का सामान उसके लिए कितना महत्वपूर्ण हो सकता है, यह समझना जरूरी है। इसलिए उसे लौटाना उनका फर्ज था।

कार्यक्रम में वक्ताओं ने कहा कि ऑटो चालक रोजाना हजारों यात्रियों को उनके गंतव्य तक पहुंचाते हैं। ऐसे में उनके हाथों में यात्रियों का सामान और भरोसा दोनों होते हैं। ईमानदारी से निभाई गई यह जिम्मेदारी समाज में सकारात्मक संदेश देती है।

सम्मानित किए गए चालकों ने कहा कि उन्हें पुरस्कार से ज्यादा खुशी इस बात की है कि उनकी ईमानदारी को पहचान मिली। आयोजकों ने भी कहा कि ऐसे लोगों को सम्मानित करने से दूसरे लोगों को भी सही रास्ते पर चलने की प्रेरणा मिलती है। ईमानदारी की छोटी-सी पहल, समाज में भरोसे की बड़ी मिसाल बन सकती है।

मुख्य अतिथि के रूप में जेल अधीक्षक हरि ओम शर्मा उपस्थित थे। संचालन एसओएस के संस्थापक डॉ. नवीन गुप्ता और डॉ. अंजू जैन ने किया। अधिवक्ता प्रमिला शर्मा, दीपाली सिंह, अशोक यादव, डॉ. आभा मुद्गल, रीना यादव, लता शर्मा, डॉ. विपिन अग्रवाल, मुकेश तिवारी, डॉ. पंकज भाटिया, आनंद प्रकाश एवं प्रभाकर ने आटो चालकों के कार्यों को सराहा।

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

टॉप न्यूज़

Agra News: Congress rally in Agra; party takes aim at BJP over assembly elections…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में कांग्रेस ने भरी यूपी विधानसभा चुनाव को लेकर हूंकार. कांग्रेस...

आगरा

Agra News: A passenger left his mobile phone behind inside a metro train in Agra; UPMRC staff returned it safely…#agranews

आगरालीक्स..आगरा में मेट्रो के अंदर अपना मोबाइल भूल गया यात्री. यूपीएमआरसी के...

आगरा

Agra News: Cybersecurity expert Dr. Rakshit Tandon raised awareness among students regarding cyber risks and protective measures

आगरालीक्स…आगरा में स्टूडेंट्स को बताया आनलाइन दुनिया के खतरे. साइबर सिक्योरिटी विशेषज्ञ...

आगरा

Agra News: Young man dies after being struck by a train in Agra…#agranews

आगरालीक्स...आगरा में ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत. परिजनों...

error: Content is protected !!