आगरालीक्स आगरा में देर रात अपने दो दोस्तों के साथ जा रही युवती की कार अनियंत्रित होकर पलटी, युवती की मौत, दोनों दोस्त घायल।
आगरा के खंदौली में मई क्षेत्र में रविवाररात करीब दो बजे तेज स्पीड कार अनियंत्रित होकर खेत में पलट गई। हादसे में कार का आगे का हिस्सा बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया। हादसा रात के समय हुआ था, इसके चलते वहां लोग भी नहीं थे। घायलों को कार से निकाला गया। उन्हें अस्पताल लेकर पहुंचे, हादसे में युवती की मौत हो गई जबकि उसके दो दोस्त घायल हैं।
खंदौली की रहने वाली युवती,बल्केश्वर के रहने वाले हैं दोनों युवक
पुलिस की प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि 20 वर्ष की युवती खंदौली की रहने वाली है, उसके दोस्त बल्केश्वर में रहते हैं। तीनों कार से रात में जा रहे थे इसी दौरान कार अनियंत्रित होकर खेत में पलट गई। दोनों युवक घायल हैं उनका अस्पताल में इलाज चल रहा है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।