Wednesday , 30 September 2026
Home टॉप न्यूज़ Agra News: A grand ‘Ekta Mahayagya’ will be held at Agrasen Vatika, Balkeshwar in Agra on the occasion of Maharaja Agrasen Jayanti.
टॉप न्यूज़

Agra News: A grand ‘Ekta Mahayagya’ will be held at Agrasen Vatika, Balkeshwar in Agra on the occasion of Maharaja Agrasen Jayanti.

41

आगरालीक्स…आगरा में महाराजा अग्रसेन जयंती पर अग्रसेन वाटिका-बल्केश्वर में होगा विशाल एकता महायज्ञ. बल्केश्वर क्षेत्र के 1100 अग्रवंशी परिवारों को एक सूत्र में जोड़ने के लिए होगी अनूठी पहल

अग्रकुल प्रवर्तक और समाजवाद के प्रणेता महाराजा अग्रसेन ने अग्रवंशियों को अपनेपन के धागे से एक सूत्र में जोड़ने और उन्हें स्वावलंबी बनाने के लिए एक रुपया एक ईंट का नारा दिया था। आज उन्हीं से प्रेरणा ग्रहण कर उन्हीं की जयंती के अवसर पर अग्रवंश एकता समिति के तत्वावधान में बल्केश्वर क्षेत्र के समाजसेवी अग्रवाल पार्षदों और सेवाभावी अग्रवंशियों द्वारा एक अनूठी पहल बल्केश्वर क्षेत्र में की जा रही है… मंगलवार को अतिथिवन स्थित वाटरवर्क्स में आयोजन की विस्तृत जानकारी प्रदान करते हुए अग्रवंश एकता समिति द्वारा कार्यक्रम का आकर्षक पोस्टर विमोचन करके जारी किया गया।

कार्यक्रम के मुख्य संयोजक पार्षद मुरारी लाल गोयल ने बताया कि महाराजा अग्रसेन जयंती पर 11 अक्टूबर को बल्केश्वर आईटीआई के सामने स्थित अग्रसेन वाटिका में सुबह 10:30 बजे से विशाल एकता महायज्ञ का आयोजन किया जाएगा। उन्होंने उम्मीद जताई कि इस विशाल एकता महायज्ञ से बल्केश्वर सहित पूरे आगरा में सामाजिक एकता, सद्भाव और भाईचारे का प्रसार होगा। पूर्व पार्षद ताराचंद मित्तल ने बताया कि एक मुट्ठी चावल के साथ अग्रवंशी परिवारों को एकता महायज्ञ में सहभागिता के लिए घर घर जाकर आत्मीय निमंत्रण दिया जाएगा। हमारी कोशिश अधिक से अधिक अग्रवंशियों को एकता महायज्ञ से जोड़ने की रहेगी। पार्षद पूजा बंसल, पार्षद हरिओम बाबा और पार्षद पति पूर्व मंडल अध्यक्ष गिर्राज बंसल ने संयुक्त रूप से बताया कि विश्व शांति और विश्व कल्याण के साथ बल्केश्वर क्षेत्र के 1100 अग्रवंशी परिवारों को एक सूत्र में जोड़ने के लिए यह अनूठी पहल की जा रही है।

उन्होंने कहा कि महायज्ञ में प्रयुक्त होने वाली समिधा और उस समिधा से निकलने वाली सुगंध अग्रवंशियों के तन, मन जीवन को स्वास्थ्य, खुशहाली, समृद्धि और नयी ऊर्जा के साथ-साथ एकता की शक्ति भी प्रदान करेगी। समाजसेवी सुमन गोयल, ममता सिंहल और नूतन अग्रवाल ने संयुक्त रूप से बताया कार्यक्रम के अंतर्गत अग्रवंशी प्रतिभाओं को अवसर प्रदान करने के लिए विभिन्न प्रतियोगिताओं एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन भी किया जाएगा। मुख्य यजमान गिरीश चंद्र बंसल ने सभी अग्रवंशियों से एकता महायज्ञ में सहभागिता करने की अपील की। इस दौरान बंगाली बाबू अग्रवाल, रमन अग्रवाल, हरिओम गोयल, शिव शंकर अग्रवाल ‘शंभू’, अवध गोयल, कृष्ण कुमार अग्रवाल ‘गुड्डू, रिंकू अग्रवाल, सचिन मित्तल, संध्या, बॉबी भाई ‘ भी प्रमुख रूप से मौजूद रहे।

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

टॉप न्यूज़

Agra News: Nominations for the Legislative Council elections begin in Agra from tomorrow…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में विधान परिषद चुनाव को लेकर कल से नामांकन हो रहे...

टॉप न्यूज़

Agra News: Message of a healthy heart resonates at the ‘Chalta Rahe Mera Dil’ walkathon in Agra…#agranews

आगरालीक्स...आगरा में हुई ‘चलता रहे मेरा दिल’ वॉकथॉन. 3,500 से अधिक लोगों...

आगराटॉप न्यूज़बिगलीक्स

Agra News : Pitru Paksha Brings a Shift in Agra’s Vegetable Basket, Traditional Favourites Stay in Demand as Seasonal Greens Arrive

आगरालीक्स…पितृपक्ष शुरू होते ही सब्जी की थाली भी थोड़ी बदल गई है,...

आगराटॉप न्यूज़बिगलीक्स

Agra News :”Honesty Rewarded”, SOS Auto-Rickshaw Drivers Honoured in Agra

आगरालीक्स…वीडियो न्यूज, ईमानदारी की मिसाल बने ऑटो चालकों का अब सम्मान से...

error: Content is protected !!