आगरालीक्स …..आगरा में विजिलेंस टीम ने रिश्वत के आरोप में एडीए के इंजीनियर और बिल्डर को अरेस्ट किया, 17 के खिलाफ होनी है करवाई। विजिलेंस टीम की कार्रवाई से खलबली मची हुई है।
आगरा में हींग की मंडी में मल्टी स्टोरी बिल्डिंग बनवाने के लिए एडीए के अधिकारी और बिल्डर पर रिश्व्त लेने के आरोप लगे थे। इस मामले में 2006 में आगरा के कोतवाली मे एडीए के 4 अधिशाषी अभियंताओं ओम प्रकाश हरवंश लाल दुआ, बीके गोयल, राजवीर सिंह और 2 सहायक अभियंता रामपाल सिंह, संतोष कुमार जैन एवं 5 जेई केसी पराशर, अजयवीर सिंह, जयपाल सिंह, शिव प्रताप सिंह, सतीश शर्मा तथा गोविन्दराम समेत 6 ठेकेदारों के मुकदमा दर्ज हुआ था।
इंजीनियर और बिल्डर को अरेस्ट किया
विजिलेंस टीम ने मुकदमे में वांछित एडीए के इंजीनियर संतोष कुमार जैन और ठेकेदार गोविंदराम को सोमवार को अरेस्ट कर लिया।