आगरालीक्स…आगरा के अछनेरा में 22 साल के बाइक सवार युवक की एक्सीडेंट में मौत. ड्यूटी पर जा रहा था, रास्ते में ट्रैक्टर ने मार दी टक्कर
आगरा के थाना अछनेरा क्षेत्र में 22 साल के बाइक सवार युवक की आज मंगलवार सुबह एक्सीडेंट में मौत हो गई. वह बाइक से अपनी ड्यूटी को जा रहा था. छह पोखर मार्ग पर एक ट्रैक्टर ने उसे टक्कर मार दी जिससे वह बुरी तरह से घायल हो गया और कुछ ही देर में उसकी मौत हो गई. सूचना पर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है.
मृतक की पहचान सोनू उर्फ श्याम निवासी छह पोखर के रूप में हुई है. परिजनों के अनुसार सोनू बाइक से ड्यूटी पर जाने के लिए निकला था. पिता की तहरीर पर पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी. शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है.