आगरालीक्स:…आगरा में औषधि विभाग की छापेमारी, कबाड़ में रखीं डायबिटीज, दर्द, ह्रदय रोग की पांच करोड़ की संदिग्ध दवाएं जब्त, एक दबोचा।
औषधि विभाग की टीम ने मंगलवार को मलपुरा के धनौली में एक मकान में छापा मारा। औषधि निरीक्षक आशुतोष मिश्रा का मीडिया से कहना है कि मकान के बगल में बने एक कमरे में कबाड़ के बीच में दवाओं के कार्टन छिपाकर रखे हुए थे। 13 बोरों में दवाएं जब्त की गई हैं। इसमें मल्टीनेशनल कंपनी की डायबिटीज, हार्ट डिजीज, दर्द सहित अन्य दवाएं हैं इनकी कीमत करीब पांच करोड़ रुपये है, संदिग्ध दवाओं की जांच के साथ ही मकान मालिक को पकड़ा है।
नेटवर्क को खंगालने में जुटी टीम
औषधि विभाग की टीम को जांच में पांच करोड़ की संदिग्ध दवाएं एक कमरे में कबाड़ के बीच में मिलने पर एक बड़े नेटवर्क का भी पता चला है जो अवैध दवाएं सप्लाई करता है इसमें नकली और बिना बिल की दवाएं हैं। टीम जांच में जुटी हुई है जिससे पूरे नेटवर्क का पता चल सके।