आगरालीक्स आगरा में 7 सोसायटी को एलपीजी मुक्त करने के नोटिस, इन मल्टीस्टोरी सोसायटी में एलपीजी सिलेंडर की जगह पीएनजी का ही इस्तेमाल हो सकेगा।
आगरा में 64 मल्टीस्टोरी बिल्डिंग में सोसायटी हैं। पिछले दिनों एलपीजी की किल्लत के बाद ग्रीन गैस कंपनी और पेट्रोलियम कंपिनयों के साथ मिलकर ऐसी सोसायटी को चिन्हित किया गया जिनमें पीएनजी की सप्लाई के लिए इन्फ्रास्ट्रक्चर है, इसमें से कुछ में पीएनजी की सप्लाई भी हो रही है। इन सोसायटी को अब एलपीजी मुक्त किया जा रहा है।
दूसरे चरण में तीन सोसायटी
जिला पूर्ति अधिकारी आनंदकुमार के अनुसार, पहले चरण में चार सोसायटी को एलपीजी मुक्त किया गया था अब दूसरे चरण में तीन और सोसायटी को एलपीजी मुक्त किया जा रहा है।
ये सोसायटी एलपीजी मुक्त
पहले चरण में अपर्णा रिवर व्यू, फ्रेंडस आशियाना, फ्रेंडस पैराडाइज
दूसरे चरण में अनुपम डैफोडील्स, अपर्णा पंचहील और नवज्योति अपार्टमेंट