Wednesday , 30 September 2026
Home आगरा Agra News: Outstanding performance by students from Bachpan and Academic Heights Public School, Agra, in the National Brainobrain Wonderkid Competition 2026…#agranews
आगरा

Agra News: Outstanding performance by students from Bachpan and Academic Heights Public School, Agra, in the National Brainobrain Wonderkid Competition 2026…#agranews

15

आगरालीक्स…नेशनल ब्रेनोब्रेन वंडरकिड प्रतियोगिता 2026 में आगरा के बचपन एवं एकेडेमिक हाइट्स पब्लिक स्कूल के विद्यार्थियों का शानदार प्रदर्शन

बच्चों की प्रतिभा, बौद्धिक क्षमता एवं आत्मविश्वास को विकसित करने के उद्देश्य से आयोजित नेशनल ब्रेनोब्रेन वंडरकिड प्रतियोगिता 2026 में बचपन एवं एकेडेमिक हाइट्स पब्लिक स्कूल, भावना एस्टेट सिकंदरा आगरा के विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया और उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए विद्यालय का गौरव बढ़ाया। ब्रैनोब्रेंन बच्चों के मानसिक विकास, एकाग्रता, स्मरण शक्ति, गणना कौशल एवं आत्मविश्वास को विकसित करने के लिए विभिन्न शैक्षणिक एवं कौशल-आधारित गतिविधियों के माध्यम से बच्चों को प्रोत्साहित करने वाली संस्था है। इसी क्रम में नेशनल ब्रेनोब्रेन वंडरकिड प्रतियोगिता एक वार्षिक राष्ट्रीय स्तर की अंतर-विद्यालयी प्रतियोगिता है, जिसमें एल.के.जी. से कक्षा 8 तक के विद्यार्थी अपनी बौद्धिक क्षमता एवं विभिन्न कौशलों का प्रदर्शन करते हैं।

वर्ष 2026 की इस प्रतियोगिता में विद्यालय के विद्यार्थियों ने पूरे उत्साह एवं आत्मविश्वास के साथ भाग लिया। बच्चों के शानदार प्रदर्शन ने न केवल उनकी मेहनत और प्रतिभा को प्रदर्शित किया, बल्कि विद्यालय एवं अभिभावकों को भी गौरवान्वित किया।

गोल्ड टॉपर्स: अनुष्का, रोहिम आनंद, तनिष्क यादव
सिल्वर टॉपर्स: आरोही दिवाकर, कियान गोयल, आरंभ यादव, द्रविण चौधरी, उज्जवल यादव, याशिका शर्मा, नक्ष यादव, सूर्यांश प्रताप सिंह, आर्य गंगवार, आरुषि तिवारी, आर्ची अग्रवाल, देवयानी यादव, दिविशा सिंह, एकाग्र गौतम, नियति गोयल, रोशिता सिंह, मोहम्मद शेज़ान

इसके अतिरिक्त विद्यालय के कई विद्यार्थियों ने मेरिट प्रतिभागी के रूप में भी उत्कृष्ट प्रदर्शन किया और प्रतियोगिता में अपनी प्रतिभा का प्रभावशाली परिचय दिया। विद्यालय प्रबंधन ने सभी विजेता एवं प्रतिभागी विद्यार्थियों को उनकी उपलब्धि पर हार्दिक बधाई दी तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। विद्यालय की ओर से विद्यार्थियों को निरंतर ऐसी प्रतियोगिताओं में भाग लेने के लिए प्रेरित किया जाता है, जिससे उनमें आत्मविश्वास, एकाग्रता, प्रतिस्पर्धात्मक भावना एवं सीखने की क्षमता का विकास हो सके। विद्यालय के प्रधानाचार्य मोहित गर्ग, निदेशक गुंजन गर्ग, शिक्षकों एवं समस्त विद्यालय परिवार ने सभी विद्यार्थियों को उनके शानदार प्रदर्शन के लिए शुभकामनाएँ दीं और कहा कि विद्यार्थियों की प्रत्येक उपलब्धि विद्यालय के लिए गर्व का विषय है।

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

आगरा

Ramlila Agra 2026: A beautiful and soulful enactment of Devarshi Narada’s infatuation was presented…#agranews

आगरालीक्स…आगरा के रामलीला मैदान में चल रही रामलीला में हुआ देवर्षि नारद...

आगरा

Agra News: The 39th Gurmat Samagam will begin at Agra’s Gurdwara Guru Ka Taal on October 1…#agranews

आगरालीक्स….आगरा के गुरुद्वारा गुरु का ताल में कल से शुरू होगा 39वां...

आगरा

Agra News: Agra’s Shri Mankameshwar Ramlila Mahotsav set to become even more magnificent…#agranews

आगरालीक्स….आगरा का श्री मनकामेश्वर रामलीला महोत्सव और होगा दिव्य. जनकपुर में बजेगी...

आगरा

Agra News: ‘Samrasta Mahotsav’ will be held in Agra on the occasion of the 650th birth anniversary of Sant Shiromani Guru Ravidas…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में संत शिरोमणि गुरु रविदास की 650वीं जयंती पर होगा समरसता...

error: Content is protected !!