आगरालीक्स…आगरा में पति को छोड़कर प्रेमी के साथ रह रही महिला की लाश कमरे में मिली. छह साल से युवक के साथ थी लिव इन में…दो बच्चों की है मां
आगरा के थाना जगदीशपुरा क्षेत्र की इंद्रप्र्स्थ कॉलोनी में एक मकान में महिला की लाश फंदे से लटकी मिली है. महिला यहां अपने प्रेमी के साथ लिव इन में पिछले छह साल से रह रही थी. उसके दो बच्चे हैं और उसने अपने पति को छोड़ रखा था. सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है. मामले की जांच की जा रही है.
ये है मामला
पुलिस के अनुसार गुरुवार को सूचना मिली कि इंद्रप्रस्थ कॉलोनी में एक महिला का शव कमरे में फंदे से लटका हुआ है. मौके पर पुलिस पहुंची तो देखा महिला का शव पंखे के हुक से साड़ी के फंदे से लटका हुआ हे. पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. पुलिस मामले की जांच कर रही है. प्रारंभिक जांच में आत्महत्या का मामला सामने आया है लेकिन पुलिस अन्य पहलुओं पर भी इसे देख रही है. महिला के लिव इन पार्टनर से भी पूछताद की जा रही है. उसके बच्चों और घरवालों से भी संपर्क करने का प्रयास किया जा रहा है.