Thursday , 1 October 2026
Home बिगलीक्स Agra News: Three arrested in Fake Medicine racket in Agra, Himanshu Agarwal & Transporter absconding
बिगलीक्स

Agra News: Three arrested in Fake Medicine racket in Agra, Himanshu Agarwal & Transporter absconding

8

आगरालीक्स आगरा में लोगों को नकली मधुमेह, ह्रदय रोग, दर्द की दवा खिला रहा सिंडिकेट पकड़ा। दवाओं के नाम देखें, पिछले साल एसटीएफ और ड्रग वि​भाग को एक करोड़ रुपये की रिश्वत देने के आरोप में पकड़ा गया हिमांशु अग्रवाल गोदाम से बेच रहा था नकली दवाएं, तीन अरेस्ट।
आगरा में औषधि विभाग की टीम ने मंगलवार को मलपुरा धनौली में छापा मारकर इकरार को अरेस्ट किया था उसके घर के बगल के बाड़े में बड़ी मात्रा में दवाओं के कार्टन मिले थे। औषधि​ निरीक्षक आशुतोष मिश्रा के अनुसार, इकरार ने पूछताछ में बताया कि उसको ये दवाएं टेढ़ी बगिया इस्लाम नगर और ट्रांस यमुना कॉलोनी के रहने वाले शामिन उर्फ छोटू और सलुआ उर्फ मुकीम ने दी थीं। रात में शामिन और सलुआ को भी पकड़ लिया गया उसने बताया कि ये दवाएं ट्रांसपोर्टर आशीष जैन के माध्यम से हिमांशु अग्रवाल से उसके टेढ़ी बगिया ईंट की मंडी के पास स्थित गोदाम से जब्त कीं थीं।
अगस्त 2025 में पकड़ा गया था हिमांशु अग्रवाल
औषधि विभाग की टीम ने पुलिस के साथ हिमांशु अग्रवाल की धरपकड़ के प्रयास किए लेकिन हिमांशु और आशीष पकड़े नहीं जा सके। गोदाम पर टीम पहुंची तो वह भी खाली मिला। औषधि निरीक्षक आशुतोष मिश्रा के अनुसार, हिमांशु अग्रवाल का हे मां मैडिकोज के नाम से फव्वार आगरा में लाईसेस था जिस पर अगस्त 2025 में नकली औषधियों को लेकर मुकदमा दर्ज किया गया था और छापे के दौरान एक करोड़ की रिश्वत देने के आरोप में जेल भेजा गया था वह जेल से बाहर आ गया था, औषधि विभाग ने हे मां मेडिकोज का लाइसेंस रद कर दिया था। जांच में सामने आया है कि कुछ दवाएं यमुना किनारे पर जलाई गईं। टीम में नीलेश शर्मा, औषधि निरीक्षक आगरा, प्रियंका चौधरी, औषधि निरीक्षक फिरोजाबाद, एवं राजकुमार शर्मा, औषधि निरीक्षक हाथरस एवं प्रेम पाठक औषधि निरीक्षक मथुरा शामिल रहे।

इन कंपनियों की दवाएं की गईं जब्त

सेनोफी

टोरंट फार्मा

सन फार्मा

डॉक्टर रेड्डी लेबोरेट्री

एम एस एन लेबोरेट्री प्र लि

एस्ट्रा जिनेका

    इन दवाओं के लिए गए सैंपल

    कार्ड्स 2.5
    कार्ड्स 5
    एमारिल 2
    एलीग्रा
    एलीग्रा M
    लोस्सार H
    लोसार 50
    एलीग्रा 120
    रोजवाज 40
    एमारिल 1mg
    एम्मारिल 1
    कैडरोल DT
    जालरा M
    ब्रिलिएंटा 90
    रोजवाज 20

    Written by
    Agraleaks Team

    AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

    Related Articles

    बिगलीक्स

    Agra News: Car Catches fire on Highway in Agra, Video

    आगरालीक्स वीडियो देखें आगरा में सड़क पर दौड़ती कार में लगी आग,...

    बिगलीक्स

    Agra weather update: Clear sky forecast in Agra

    आगरालीक्स आगरा में आज से मौसम बदलेगा, जानें मौसम विभाग का पूर्वानुमान।आगरा...

    बिगलीक्स

    Agra News: All News Papers review 1st October 2026

    आगरालीक्स आगरा का 1 अक्टूबर का मॉर्निंग न्यूज ब्रीफ आधार अपडेट की...

    बिगलीक्स

    Agra Crime News: Husband kills wife and burns her body in Agra…#agranews

    आगरालीक्स…आगरा में सनसनीखेज वारदात. पत्नी की हत्या कर पति ने टिनशेड में...

    error: Content is protected !!