आगरालीक्स….आगरा से मानसून लगभग विदा, गर्मी ने फिर से छुड़ाए पसीने. धूप ने किया बेहाल. तापमान फिर से 36 डिग्री सेल्सियस पहुंचा. जानें मौसम का पूरा अपडेट
आगरा में मानसून लगभग विदा हो गया है. लेकिन गर्मी है कि खत्म् होने का नाम नहीं ले रही है. गर्मी ने एक बार फिर से लोगों के पसीने छुड़ा दिए हैं. गुरुवार को सुबह से ही आसमान साफ रहा और दिन में तेज धूप निकली. दिन में धूप का तेज काफी अधिक था, इससे गर्मी और ज्यादा बढ़ी. वहीं शाम होने के बाद उमस भी प्रभावी रूप से नजर आई. इसका असर तापमान पर भी हुआ है.
मौसम विभाग के अनुसार गुरुवार को आगरा का अधिकतम तापमान 35.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया तो वहीं न्यूनतम तापमान 23.4 डिग्री सेल्सियस रहा. मौसम विभाग के अनुसार आगरा में आने वाला सप्ताह गर्मी से व्याकुल करने वाला रहेगा.
Past 24 Hours Weather Data
Maximum Temp(oC) (Recorded. on 01/10/26) 35.6
Departure from Normal(oC) NA
Minimum Temp (oC) (Recorded. on 01/10/26) 23.4
Departure from Normal(oC) –