Sunday , 22 November 2026
Home अध्यात्म Sharadiya Navratri 2026: Devotion to Goddess Jagdamba will resonate for nine full days starting October 11…#agranews
अध्यात्म

Sharadiya Navratri 2026: Devotion to Goddess Jagdamba will resonate for nine full days starting October 11…#agranews

233

आगरालीक्स…इस बार पूरे 9 दिन के होंगे शारदीय नवरात्र. 100 साल बाद एक महासंयोग भी बन रहा. 11 अक्टूबर से शुरू हो रहे शारदीय नवरात्र. हाथी पर सवार होकर घर-घर आएंगी मां जगदंबा..कलश स्थापना का शुभ मुहूर्त जाने

ज्योतिषाचार्य पं. हृदय रंजन शर्मा जी ने बताया कि शारदीय नवरात्रि हर साल आश्विन मास के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि से शुरू होती है. हिंदू पंचांग के अनुसार, इस बार प्रतिपदा तिथि 10 अक्टूबर की रात 9:19 बजे से शुरू होगी और 11 अक्टूबर की रात 9:30 बजे समाप्त होगी. उदया तिथि के आधार पर नवरात्र का पहला दिन 11 अक्टूबर को माना जाएगा. इस दिन सुबह घटस्थापना होगी और फिर पहला नवरात्र व्रत रखा जाएगा. खास बात यह है कि इस बार नवरात्र पूरे 9 दिन तक चलेंगे, जो साधकों व भक्तों के लिए विशेष शुभ माने जाते हैं।

देवी भागवत पुराण में वर्णित है कि महालया के दिन जब पितृगण धरती से विदा लेते हैं, तब मां दुर्गा अपने परिवार और गणों के साथ पृथ्वी पर पधारती हैं – ज्योतिषाचार्य पं. हृदय रंजन शर्मा जी

शारदीय नवरात्रि का पावन पर्व 11 अक्टूबर (रविवार) से प्रारंभ होकर 20 अक्टूबर (मंगलवार) तक मनाया जाएगा और इसी दिन विजयादशमी (दशहरा) मनाई जाएगी.

कलश स्थापना का शुभ मुहूर्त –
11 अक्टूबर को घटस्थापना के लिए सुबह का समय सबसे शुभ बताया गया है. कलश स्थापना का पहला शुभ मुहूर्त सुबह 6 बजकर 32 मिनट से लेकर सुबह 10 बजकर 26 मिनट तक रहेगा. अगर इस अवधि में कलश स्थापना न कर पाएं तो दोपहर में दूसरा शुभ मुहूर्त रहेगा. दोपहर 12:02 बजे से 12:48 बजे तक अभिजीत मुहूर्त में भी घटस्थापना की जा सकती है.

हाथी पर सवार होकर आएंगी मां दुर्गा –
ज्योतिषाचार्य पं. हृदय रंजन शर्मा जी के अनुसार, इस बार मां दुर्गा का आगमन हाथी पर होगा. नवरात्र का शुभारंभ जब रविवार को होता है तो माता की सवारी हाथी मानी जाती है. धार्मिक मान्यताओं में देवी का हाथी पर आगमन शुभ माना जाता है. इसे सुख-समृद्धि और शुभ संकेत के रूप में देखा जाता है.

इस शारदीय नवरात्र में 100 साल बाद बनेगा ये महासंयोग –
इस बार आश्विन मास की प्रतिपदा से शुरू हो रहे इन नौ दिनों के पर्व पर एक बेहद दुर्लभ और अद्भुत खगोलीय संयोग बन रहा है. लगभग 100 वर्षों के लंबे अंतराल के बाद नवरात्र के दौरान देवगुरु बृहस्पति और चंद्रमा की युति से अत्यंत फलदायी ‘गजकेसरी राजयोग’ का निर्माण हो रहा है. ज्योतिष शास्त्र में इस महायोग को पद-प्रतिष्ठा, अपार धन-संपत्ति, बौद्धिक क्षमता और सौभाग्य का कारक माना गया है. इसके अलावा इस दिन द्विपुष्कर योग बन रहा है, जो रात में 9 बजकर 30 मिनट से रात 10 बजकर 32 मिनट तक रहेगा. इस योग में आप जो शुभ कार्य करते हैं, उसका दोगुना फल प्राप्त होता है. नवरात्रि के पहले दिन वैधृति योग प्रात:काल से लेकर रात 9 बजकर 5 मिनट तक रहेगा. उसके बाद से विष्कम्भ योग बनेगा. वहीं चित्रा नक्षत्र प्रात:काल से लेकर रात 10 बजकर 32 मिनट तक है, उसके बाद से स्वाति नक्षत्र है. इस तरह से वैधृति योग और चित्रा नक्षत्र में शारदीय नवरात्रि का शुभारंभ होगा.

मुर्गे पर सवार होकर जाएंगी माँ दुर्गा –
जब मातारानी मंगलवार या शनिवार को विदा होती हैं और कैलाश जाती हैं तो उनका वाहन मुर्गा होता है. इस बार शारदीय नवरात्रि का समापन 20 अक्टूबर 2026 मंगलवार को है. ग्रंथों में मंगलवार और शनिवार को देवी का प्रस्थान चरणायुध वाहन बताया गया है. इस मान्यता के अनुसार मां दुर्गा का प्रस्थान मंगलवार को चरणायुध पर होगा. मुर्गे पर माता की विदाई शुभ नहीं मानी जाती है. इस वाहन को शोक, आपसी कलह, और प्राकृतिक आपदाओं का प्रतीक माना जाता है, समाज में उथल-पुथल, मानसिक अशांति और आंशिक कष्टों की स्थिति बन सकती है.

किस दिन किस देवी की पूजा ?
11 अक्टूबर (प्रतिपदा) मां शैलपुत्री
12 अक्टूबर (द्वितीया) मां ब्रह्मचारिणी
13 अक्टूबर (तृतीया) मां चंद्रघंटा
14 अक्टूबर (चतुर्थी) मां कूष्मांडा
15 अक्टूबर (पंचमी) मां स्कंदमाता
16 अक्टूबर (षष्ठी) मां कात्यायनी
17 और 18 अक्टूबर (सप्तमी) मां कालरात्रि
19 अक्टूबर (अष्टमी व नवमी) मां महागौरी और मां सिद्धिदात्री

2 दिन रहेगी सप्तमी –
इस बार शारदीय नवरात्र में सप्तमी तिथि दो दिन तक रहेगी. 17 और 18 अक्टूबर को सप्तमी के दिन मां कालरात्रि की पूजा होगी। महासप्तमी 17 अक्टूबर को ही मान्य होगी।

19 अक्टूबर को अष्टमी और नवमी –
हिंदू पंचाग के अनुसार, इस साल शारदीय नवरात्रि 11 अक्टूबर से आरंभ हो रही है। लेकिन अष्टमी और नवमी तिथि दोनों ही 19 अक्टूबर को पड़ रही है। इसलिए कई साधक इस दिन दिन ही अपने व्रत का पारण कर सकते हैं। इसी दिन कन्या पूजन मान्य होगा। इसके अलावा इस दिन संधि पूजा का भी विशेष महत्व है।

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

अध्यात्म

Vaikuntha Chaturdashi: Find out why is the aspiration to attain Vaikuntha linked to Chaturdashi?

आगरालीक्स...वैकुंठ चतुर्दशी कल, भगवान विष्णु का धाम है वैकुंठ. ज्योतिषाचार्य अंशु पारीक...

अध्यात्म

A rare celestial alignment on Kartik Purnima (November 24): a supermoon coinciding with Saturn’s third aspect

आगरालीक्स… कार्तिक पूर्णिमा 24 नवंबर को सुपरमून और शनि की तीसरी दृष्टि...

अध्यात्म

Rashifal Sunday, 22 November 2026

आगरालीक्स...संडे इन राशियों के लिए रहेगा खास. पढ़ें 22 नवंबर 2026 का...

अध्यात्म

Agra News: Kartik Purnima, Tripurari Purnima, and Dev Deepawali fall on November 24. Learn about the significance of this full moon day…#agranews

आगरालीक्स…कार्तिक पूर्णिमा, त्रिपुरारी पूर्णिमा, देव दीपावली 24 नवंबर को. जानिए इस पूर्णिमा...

error: Content is protected !!