मथुरालीक्स…यमुना एक्सप्रेस वे पर बड़ा हादसा. पेट्रोलिंग गाड़ी से टकराकर कार में लगी आग. एक युवक की मौत. तीन लोग घायल
मथुरा में आगरा—यमुना एक्सप्रेस वे पर रविवार शाम को बड़ा हादसा हुआ है. राया थाना क्षेत्र में पेट्रोलिंग कर रही गाड़ी से एक कार की जोरदार टक्कर हो गई. टक्कर के बाद कार में आग लग गइ्र. हादसे में एक युवक की मौत हो गई है जबकि दो पुलिसकर्मी सहित तीन लोग घायल हुए हैं. आग लगने से एक्सप्रेस वे पर वाहनों की रफ्तार थम गई. सूचना पर पहुंची दमकल की गाड़ी ने आग पर काबू पाया है.
घटना थाना राया क्षेत्र में यमुना एक्सप्रेस वे के माइल स्टोन 107 के पास हुई है. पुलिस की गश्त कर रही एक गाड़ी से होंडा सिटी कार रविवार शाम को भिड़ंत हो गई. टक्कर के बाद कार में आग लग गई. कुछ ही पल में आग ने पूरी कार को अपनी चपेट में ले लिया. इससे यमुना एक्सप्रेस वे से गुजर रहे अन्य वाहनों की रफ्तार थम गई. पुलिस के अनुसार हादसे में कार में सवार दिल्ली के राजौर गार्डन निवासी युवक राघव की मौत हो गई है जबकि उसकी बहन प्रतिभा घायल हुई है. वहीं पुलिस की गश्त गाड़ी में सवार दो पुलिसकर्मी अनिल और चालक प्रताप सिंह भी घायल हुए हैं. घायलों को उपचार के लिए भेजा गया है.