आगरालीक्स…आगरा के राजा मंडी अग्रसेन जयंती के लिए अग्रसेन बने गणेश बंसल और माता माधवी बनी सोनी बंसल.
अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन (ब्रजप्रदेश) के युवा प्रदेश अध्यक्ष एवं अग्रवाल युवा संगठन के पूर्व अध्यक्ष गनेश कुमार बंसल एवं पत्नी सोनी बंसल को महाराजा अग्रसेन जयंती महोत्सव समिति, राजामंडी आगरा की ओर से भगवान अग्रसेन जी और महारानी माधवी जी के रूप में चुना गया है. समिति के सभी पदाधिकारियेां ने रविवार को भगवान अग्रसेन एवं महारानी माधवी के स्वरूपों के निवास पर जाकर माला दुपट्टा से सम्मान किया और जयंती का निमंत्रण दिया।
इस अवसर पर मुख्य रूप से अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन के राष्ट्रीय मंत्री विनय अग्रवाल, ब्रजप्रदेश अध्यक्ष विनोद अग्रवाल, ब्रजप्रदेश युवा चेयरमैन दीपक अग्रवाल, ब्रजप्रदेश उपाध्यक्ष उमेश अग्रवाल, युवा प्रदेश महामंत्री अम्बुज अग्रवाल, अंकुर अग्रवाल, जयंती शोभायात्रा के अध्यक्ष प्रदीप जैन, महामंत्री दिलीप अग्रवाल, कोषाध्यक्ष मनोज अग्रवाल, उपाध्यक्ष राजीव अग्रवाल, आशीष गर्ग, नामित अग्रवाल, मंत्री रजनीश अग्रवाल, मीडिया प्रभारी अनन्य अग्रवाल, दीपक अग्रवाल, अनुज बंसल,हिमांशु अग्रवाल,आयुष अग्रवाल, लवेश जैन, अग्रवाल पंचायती धर्मशाला राजा मंडी के अध्यक्ष – दीप कुमार गर्ग, कोषाध्यक्ष – संजय अग्रवाल आदि लोग उपस्थित रहे।