आगरालीक्स…आईएमए यूपी स्टेट इलेक्शन में आगरा का जलवा. डॉ. आलोक मित्तल निर्विरोध चुने गए आईएमए एएमएस के चेयरमैन. डॉ. गंभीर सिकरवार, डॉ. सुधीर धाकरे और डॉ. शरद गुप्ता का भी चयन
इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (आईएमए) यूपी स्टेट इलेक्शन में आगरा का जलवा देखने को मिला है. गाजियाबाद के कवि नगर में हुए आईएमए यूपी स्टेट इलेक्शन की प्रक्रिया में डॉ. आलोक मित्तल को आईएमए एएमएस के चेयरमैन के रूप में निर्विरोध चुना गया है. वहीं डॉ. गंभीर सिंह सिकरवार को भी एडिटर जनरल एएमएस के पद पर निर्विरोध चुना गया है.
इनके अलावा डॉ. सुधीर धाकरे और डॉ. शरद गुप्ता का चयन सेंट्रल एग्जीक्यूटिव कमेटी मेंबर्स के रूप में चयन हुआ है. आईएमए आगरा ने चयन पर बधाई दी है और इसे आगरा के लिए गौरव का विषय बताया है. इस अवसर पर डॉ. दीपक अग्रवाल, डॉ. मुकेश गोयल, डॉ. अरविंद यादव, डॉ. बाईबिवाल एवं डॉ. हरेंद्र गुप्ता ने भी प्रसन्नता व्यक्त की है.